Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Hong Min Gi Controversy: इन्फ्लुएंसर ने होंग मिंगी पर लगाए मारपीट जैसे कई गंभीर आरोप, एजेंसी ने नकारा

    2 hours from now

    1

    0

    साउथ कोरियाई एक्टर होंग मिन गी इन दिनों गंभीर आरोपों को लेकर चर्चा में हैं। 'लव योर एनिमी' और 'स्टडी ग्रुप' जैसे के ड्रामा में काम कर चुके 24 साल के एक्टर पर एक इन्फ्लुएंसर ने डेटिंग के दौरान हिंसा, धमकी और इमोशनल अब्यूज के आरोप लगाए हैं। इन्फ्लुएंसर ने 19 अगस्त को सोशल मीडिया पर अपने कथित रिश्ते के बारे में कई बातें शेयर कीं और एक लॉ फर्म की ओर से जारी कानूनी नोटिस भी पोस्ट किया।होंग मिन गी पर क्या आरोप लगे हैं?कोरियाई मीडिया रिपोर्ट्स और इन्फ्लुएंसर की पोस्ट के अनुसार, उन्होंने आरोप लगाया कि रिश्ते के दौरान होंग मिन गी ने उनके साथ कई बार बुरा व्यवहार किया। उन्होंने दावा किया कि एक बार एक्टर ने सड़क पर उनकी तरफ सोजू की बोतल फेंकी, जो उनके पास जाकर टूट गई। इसके अलावा उन्होंने कंधे पर मारने, धक्का देने और गर्दन से पकड़ने जैसे आरोप भी लगाए हैं।इन्फ्लुएंसर का दावा है कि जब मिन गी को शक हुआ कि वह किसी दूसरे व्यक्ति से मिल रही हैं, तो उनका व्यवहार और आक्रामक हो गया। उनके मुताबिक, एक्टर ने करीब 40 बार फोन किया और कथित तौर पर जान से मारने की धमकी भी दी। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि मिन गी उनकी प्राइवेसी में दखल देते थे और बिना बताए उनका फोन और काकाओटॉक चैट चेक करते थे।नशे में ड्राइविंग का भी आरोपइन्फ्लुएंसर ने एक्टर पर नशे की हालत में इलेक्ट्रिक किकबोर्ड चलाने का भी आरोप लगाया है। उनका दावा है कि वह उस समय मिन गी के साथ थीं और इस घटना में उन्हें गंभीर चोटें आईं।इसे भी पढ़ें: बीच पर टहलने से लेकर सर्फिंग तक... Kim Kardashian और Lewis Hamilton की शानदार छुट्टियों की तस्वीरेंइमोशनल अब्यूज का लगाया आरोपइन्फ्लुएंसर के मुताबिक, मिन गी का व्यवहार कभी बहुत खराब और कभी बेहद प्यार भरा होता था। उन्होंने दावा किया कि एक्टर कभी कथित तौर पर गुस्से में हिंसक हो जाते थे और बाद में प्यार से पेश आते थे। उन्होंने कहा कि रिश्ते के दौरान उन्हें इस व्यवहार की गंभीरता समझ नहीं आई, लेकिन रिश्ता खत्म होने के बाद उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ जो हुआ, वह हिंसा और शोषण था।इन्फ्लुएंसर ने यह भी कहा कि इस अनुभव का उनकी मानसिक स्थिति पर गहरा असर पड़ा। उनके अनुसार, डर की वजह से उन्हें रात में पसीना आता था, शरीर कांपता था और नींद नहीं आती थी। बाद में उन्होंने अपने माता-पिता को पूरी बात बताई और कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया।पालतू कुत्ते को लेकर भी लगाए आरोपइन्फ्लुएंसर ने मिन गी के पालतू कुत्ते लियो को लेकर भी कुछ आरोप लगाए हैं। हालांकि, इन दावों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी भी बाद में हटा दी।Mantannya hong mingi update lagi via instastory. pic.twitter.com/VBuKtBj21Q— mar. (@zooyeaoh) August 19, 2026इसे भी पढ़ें: मां बनने की खबरों के बीच बच्चे के साथ दिखीं Elizabeth Olsen, तस्वीरें चर्चा मेंआखिर क्यों सार्वजनिक किए आरोप?इन्फ्लुएंसर ने कहा कि वह इस मामले को गॉसिप या मीडिया की खबर नहीं बनाना चाहती थीं। उनका कहना है कि उन्होंने इसलिए सार्वजनिक तौर पर बात की क्योंकि उन्हें लगा कि मिन गी ने अपने कथित व्यवहार की जिम्मेदारी नहीं ली है।होंग मिन गी की एजेंसी ने आरोपों को बताया गलतहोंग मिन गी की एजेंसी फेबल कंपनी ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, एजेंसी ने कहा, "यह सच नहीं है।" एजेंसी ने यह भी बताया कि वह मामले पर आधिकारिक जवाब तैयार कर रही है और जल्द ही विस्तार से बयान जारी कर सकती है। होंग मिन गी ने अभी तक इन आरोपों पर खुद सार्वजनिक रूप से कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।कौन हैं होंग मिन गी?होंग मिन गी का जन्म 12 मार्च 2002 को हुआ था। उन्होंने 2020 में एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद वह कई चर्चित कोरियन ड्रामा में नजर आए। उन्होंने 'लव योर एनिमी' (2024) में जू जी-हून के युवा किरदार की भूमिका निभाई। इसके बाद वह 'स्टडी ग्रुप' (2025), 'क्रशोलॉजी 101' (2025) और 'ट्रिगर' (2025) में नजर आए। हाल ही में वह 'डॉक्टर ऑन द एज' (2026) में भी दिखाई दिए हैं।होंग मिन गी ने 'स्टडी ग्रुप' के दूसरे सीजन की शूटिंग भी पूरी कर ली है। साल 2026 में उन्हें 'टू माई बिलव्ड थीफ' में अपनी एक्टिंग के लिए बेक्सैंग आर्ट्स अवॉर्ड्स में बेस्ट न्यू एक्टर-टेलीविजन के लिए नॉमिनेशन मिला था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    K-Drama एक्टर Hong Min-Gi पर पूर्व गर्लफ्रेंड ने लगाए सनसनीखेज आरोप: मारपीट, धमकी और मानसिक प्रताड़ना का दावा, जांच में जुटी एजेंसी
    Next Article
    विदेश मंत्री S Jaishankar ने Singapore में नए Chancery Complex की आधारशिला रखी

    Related मनोरंजन Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment