Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:शंकराचार्य पर यौन शोषण का केस चलेगा, मायावती बोलीं- कांग्रेसियों का कपड़े उतारना गलत, दूल्हे ने दुल्हन को लात मारी

    4 hours ago

    1

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर AI समिट में कांग्रेसियों के प्रदर्शन के खिलाफ प्रदेशभर में भाजयुमो के विरोध और बसपा प्रमुख मायावती के बयान को लेकर है। वहीं, दूसरी खबर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद पर बाल यौन शोषण का एफआईआर दर्ज कर केस चलाने के आदेश से जुड़ी है। चलिए सिलसिलेवार पढ़ते हैं, यूपी दिनभर में क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- AI समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़कीं मायावती, भाजयुमो ने पुतला फूंक AI समिट में कांग्रेसियों के प्रदर्शन पर मायावती बोलीं- अर्धनग्न प्रदर्शन से देश की छवि को ठेस पहुंची। केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा- यह बदतमीजी की पराकाष्ठा है। ब्रजेश पाठक ने कहा- जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देगी। अखिलेश बोले-ऐसा नहीं होना चाहिए था। आगरा, कानपुर, लखनऊ, वाराणसी आदि शहरों में भाजपा युवा मोर्चा ने प्रदर्शन किया, धक्का-मुक्की हुई, राहुल गांधी का पुतला फूंका। पूरी खबर पढ़ें 2- मेरठ के दो दरोगा प्रयागराज में अरेस्ट, एनकाउंटर का डर दिखाकर 20 लाख वसूले थे मेरठ में एनकाउंटर का डर दिखाकर धागा कारोबारी से 20 लाख रुपए वसूलने वाले दो दरोगा को पुलिस ने प्रयागराज से गिरफ्तार किया है। दोनों एक वकील से मिलने पहुंचे थे। जैसे ही दरोगा लोकेंद्र साहू और महेश गंगवार पहुंचे, पुलिस ने उन्हें घेर लिया। भागने की कोशिश किए तो दौड़ाकर पकड़ लिया। केस दर्ज होने के बाद से दोनों दरोगा पिछले 10 दिनों से फरार चल रहे थे। पूरी खबर पढ़ें 3- शंकराचार्य पर बच्चों के यौन शोषण का केस चलेगा, प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट का आदेश शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद पर नाबालिग बच्चों के यौन शोषण की FIR होगी। जगद्गुरु रामभद्राचार्य के शिष्य आशुतोष ब्रह्मचारी की शिकायत पर शनिवार को प्रयागराज की पॉक्सो कोर्ट में सुनवाई हुई। स्पेशल जज पॉक्सो विनोद कुमार चौरसिया ने अविमुक्तेश्वरानंद समेत अन्य आरोपियों पर FIR दर्ज कर विवेचना का आदेश दिया है। 13 फरवरी को कोर्ट ने फैसले को सुरक्षित रखा था। पूरी खबर पढ़ें 4- UGC रेगुलेशन के खिलाफ प्रदर्शन- धक्का-मुक्की, अलंकार बोले- BJP से छिटका सवर्ण UGC रेगुलेशन के खिलाफ सवर्ण मोर्चा ने हाथ में तिरंगा लेकर प्रदर्शन किया। लखनऊ पुलिस ने रोका तो धक्का-मुक्की हुई। कुछ बैरिकेडिंग पर चढ़ गए। पुलिस ने खींचकर नीचे उतारा। रोकने से नाराज प्रदर्शनकारी कपड़े उतार सड़क पर बैठ गए। अलंकार अग्निहोत्री बोले- BJP से सवर्ण समाज छिटक चुका है। नई पार्टी लांच कर जनता को भाजपा का विकल्प उपलब्ध कराएंगे। पूरी खबर पढ़ें 5- PM मोदी ने इंडिया चिप का उद्घाटन किया, योगी-अश्विनी वैष्णव रहे मौजूद नोएडा में सेमीकंडक्टर यूनिट की नींव रखी गई। पीएम मोदी ने वर्चुअली इसकी आधारशिला रखी। सीएम योगी और केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव भी मौजूद रहे। इस यूनिट से 4 हजार लोगों को रोजगार मिल सकेगा। HCL और फॉक्सकॉन की जाइंट वेन्चर इंडिया चिप प्राइवेट लिमिटेड यह यूनिट लगाएगी। शनिवार को योगी ने मेरठ में रैपिड रेल के उद्घाटन के पहले जायजा भी लिया। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश बोले- सीएम-डिप्टी सीएम आपस में टकरा रहे; झांसी में 500 कारों से पहुंचे समर्थक झांसी में एक शादी समारोह में शामिल होने के बाद अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला। कहा- सीएम और डिप्टी सीएम आपस में टकरा रहे हैं। बटुकों की शिखा पकड़ अपमानिक किया गया। हमने कल्पना भी नहीं की थी कि शंकराचार्य के खिलाफ कोई बोलेगा। गोरखपुर में गोरखधंधा चल रहा। स्क्रैप माफिया को जेल से भगा दिया गया। जेल से कैदी फरार हो रहे। पूरी खबर पढ़ें 7- बुलंदशहर में पिता ने नाबालिग को थमाई पिस्टल, 8 साल के बच्चे को लगी गोली बुलंदशहर में एक शादी समारोह में हर्ष फायरिंग के दौरान पिता ने अपने नाबालिग बेटे को पिस्टल थमा दी। बेटे ने बिना देखे ही फायर कर दी। गोली एक 8 साल के बच्चे के जबड़े को चीरते हुए सिर से निकल गई। आनन फानन में उसे अस्पताल पहुंचाया गया। बच्चे का इलाज शुरू हुआ लेकिन वह कोमा में चला गया। वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया है। घटना का वीडियो सामने आया है। पढ़ें पूरी खबर 8- कुशीनगर झोलाछाप डॉक्टर ने घर में घुसकर रेप किया, लोगों ने हाथ-पैर बांधकर पीटा कुशीनगर में रेप के आरोप में झोलाछाप डॉक्टर की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। आरोप है कि वह एक महिला के घर में घुस गया, छेड़छाड़ की और धमकाकर रेप किया। महिला के शोर मचाने पर आसपास के लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया। इसके बाद उसकी पिटाई की गई और साड़ी से उसके हाथ-पैर बांधकर सड़क पर लिटा दिया गया। आरोपी अरेस्ट कर लिया गया है। पूरी खबर पढ़ें 9- वृंदावन में खेली गई फूलों की होली, हजारों टन प्राकृतिक रंग एक-दूसरे को लगाए मथुरा-वृंदावन में साधु-संतों और श्रद्धालुओं ने खेली होली। यमुना तट पर रमणरेती आश्रम में ब्रज की पारंपरिक और आध्यात्मिक होली का आयोजन किया गया। संतों और हजारों श्रद्धालुओं ने ठाकुरजी के साथ फूलों और टेसू के रंगों से होली खेली। आश्रम सुबह से ही "जय राधे-कृष्ण" के जयघोष से गूंजता रहा। प्रतिष्ठित सप्त देवालयों में से एक राधादामोदर मंदिर में होली खेली गई। पूरी खबर पढ़ें 10- पूर्वांचल में बारिश का अलर्ट, पहाड़ों पर बर्फबारी से रात ठंडी यूपी में फिर से मौसम बिगड़ सकता है। शनिवार को पूर्वांचल के कई जिलों में बादल छाए रहे। गोरखपुर सहित कई जिलों में बारिश का अलर्ट है। मौसम विभाग ने बताया कि पहाड़ों पर बर्फबारी का असर प्रदेश में देखने को मिलेगा। बादल छाए रहेंगे। 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। अगले 4 दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। कोहरा भी छाएगा। पूरी खबर पढ़ें 11- गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप; घर से 200 मीटर दूर खून से लथपथ मिली गोरखपुर में 8 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। मासूम अपनी दादी के मायके एक शादी में गई थी। शादी स्थल से करीब 200 मीटर दूर बच्ची खून से लथपथ मिली। परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे लेकिन उसकी हालत को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मासूम सिद्धार्थनगर की रहने वाली है। ड्रोन कैमरे की रिकॉर्डिंग से आरोपी पकड़ा गया। पूरी खबर पढ़ें 12- जर्मनी से यूपी आई बारात, दूल्हा-दुल्हन ने लकड़ी काटी-हाथ पकड़कर जमकर नाचे फिरोजाबाद में जर्मनी से बारात आई। बारात लेकर आए जर्मन युवक गुस्ताव ने भारतीय रीति-रीवाज से शादी की। दूल्हे गुस्ताव ने न सिर्फ हिंदू पद्धति से शादी रचाई, बल्कि दुल्हन खुशी के नाम की मेहंदी लगाकर प्यार का इजहार किया। दोनों एक-दूसरे का हाथ थामकर नाचते दिखाई दिए। दूल्हा बारातियों के लिए 4 ट्रांसलेटर भी लाया था। दोनों एक साल से रिलेशनशिप में थे। पूरी खबर पढ़ें 13- अलीगढ़ में बहन की शादी में आई डांसर, भाई के साथ हुई फरार अलीगढ़ में बहन की शादी में नाचने के लिए बुलाई गई एक डांसर के साथ दुल्हन का भाई फरार हो गया। बताया जा रहा कि बहन की शादी में डांसर को नाचने के लिए बुलाया गया था। रात को जब डांस का प्रोग्राम खत्म हो गया तो दुल्हन का भाई डांसर को छोड़ने गया। मोबाइल पर दोनों बात करने लगे। इसके बाद अपनी नई नवेली पत्नी से बात करना बंद किया, फिर फरार हो गया। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- सेल्फी से भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को लात मारी, ससुर को भी पीटा बाराबंकी में सेल्फी से परेशान दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। समझाने आए ससुर को भी मारा, धक्का देकर स्टेज से नीचे धकेल दिया। बवाल बढ़ता देख बाराती और घराती आमने-सामने आ गए। दोनों पक्षों में मारपीट हुई, जमकर कुर्सियां चलीं। एक-दूसरे पर लात-घूसे बरसाए। बारात लौटने की नौबत आ गई। पूर्व प्रधान के हस्तक्षेप से सुलह-समझौता हुआ, तब रस्में पूरी हुईं। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- पीएम मोदी मेरठ आएंगे 22 फरवरी को पीएम मोदी मेरठ आएंगे। वह रैपिड रेल के सेकेंड फेज का उद्घाटन करेंगे। हाईस्पीड रैपिड रेल के शुरू होने से मेरठ से दिल्ली की दूरी 55 मिनट में तय हो सकेगी। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    शंकराचार्य पर FIR कराने वाले आशुतोष महाराज कौन:रामभद्राचार्य ने दीक्षा दी; 2 शिष्यों ने रेप की कहानी सुनाई, तो कोर्ट पहुंचे
    Next Article
    आजमगढ़ में ब्लड बैंक प्रभारी के साथ जमकर गाली गलौज:सामने आया सीसीटीवी फुटेज, दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment