Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही,आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 30°C

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में सोमवार सुबह से मौसम बदला हुआ है। आसमान में काले बादल छाए हैं। रविवार रात करीब 3 घंटे तक हल्की फुहारें पड़ीं। इससे तापमान में गिरावट आई और लोगों को गर्मी से राहत मिली। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस था। इस दौरान करीब 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलीं। जिले में जून से अब तक 326 एमएम बारिश हुई है, जबकि इस अवधि में 532 एमएम से ज्यादा बारिश होनी चाहिए थी। यानी अब तक करीब 33% कम बारिश हुई है। बारिश से किसानों को फायदा पिछले दिनों हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। कई इलाकों में खेतों में पानी जमा होने से धान की रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी बारिश फायदेमंद मानी जा रही है। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसे देखते हुए प्रशासन ने नदी किनारे के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और बिना जरूरत नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। प्रशासन लगातार जलस्तर पर नजर रख रहा है। 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले 4-5 दिनों तक जिले में बारिश का दौर रह सकता है। कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट रहने के निर्देश दिए गए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विभूतिनाथ धाम में तड़के 3 बजे से जलाभिषेक शुरू:श्रावस्ती में सावन के तीसरे सोमवार पर उमड़ा आस्था का सैलाब, नेपाल से भी पहुंचे श्रद्धालु
    Next Article
    सीतापुर में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा:पत्थर शिवाला में पूजा-अर्चना, चहलारी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment