Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सीतापुर में डीएम-एसपी ने शिवभक्तों पर की पुष्पवर्षा:पत्थर शिवाला में पूजा-अर्चना, चहलारी घाट पर सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

    2 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में श्रावण मास के दौरान शिवभक्तों की आस्था और उत्साह के बीच रविवार देर रात डीएम डॉ. राजागणपति आर. और एसपी अंकुर अग्रवाल बिसवां तहसील पहुंचे। अधिकारियों ने ऐतिहासिक पत्थर शिवाला मंदिर में शिवभक्तों पर पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया। इसके बाद मंदिर में पूजा-अर्चना कर श्रद्धालुओं की यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं। दोनों अधिकारियों ने चहलारी घाट पहुंचकर श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं के लिए की गई व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। डीएम और एसपी ने ऐतिहासिक पत्थर शिवाला मंदिर पहुंचकर शिवभक्तों का स्वागत किया। इस दौरान अधिकारियों ने श्रद्धालुओं पर पुष्पवर्षा की। उन्होंने शिव मंदिर में पूजा-अर्चना कर जिले में शांति और श्रद्धालुओं की सुरक्षित यात्रा की कामना की। श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर और घाटों पर पहुंच रहे हैं। इसे देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा और भीड़ प्रबंधन के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। चहलारी घाट पर बैरिकेडिंग से पार्किंग तक व्यवस्थाएं देखीं मंदिर के बाद डीएम और एसपी चहलारी घाट पहुंचे। यहां उन्होंने बैरिकेडिंग, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था, पेयजल और पार्किंग समेत श्रद्धालुओं से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। अधिकारियों ने घाट पर तैनात गोताखोरों और पुलिस बल की स्थिति की भी जानकारी ली। संबंधित कर्मचारियों से व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी लेने के बाद जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भीड़ बढ़ने पर तत्काल कदम उठाने के निर्देश डीएम डॉ. राजागणपति आर. ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। घाट और मंदिर परिसर में सुरक्षा मानकों का पूरी तरह पालन कराया जाए। उन्होंने भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी भीड़ प्रबंधन व्यवस्था बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुविधा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए। गोताखोर और पुलिस बल अलर्ट रहने के निर्देश एसपी अंकुर अग्रवाल ने घाट पर तैनात पुलिसकर्मियों को लगातार सतर्क रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि घाट पर लगातार निगरानी रखी जाए और भीड़ बढ़ने की स्थिति में तत्काल आवश्यक कदम उठाए जाएं। आपात स्थिति से निपटने के लिए गोताखोर, पुलिस बल और अन्य जरूरी संसाधनों को पूरी तरह तैयार रखने को कहा गया। निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारी और पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में बारिश का अलर्ट:रुक-रुक हवा बह रही,आसमान में बादल, टेम्प्रेचर 30°C
    Next Article
    अमरोहा के छाबी गांव में कई राउंड फायरिंग से दहशत:चाप सेंटर पर दो गुटों में चली गोलियां, FIR दर्ज

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment