Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में छात्र को मिली गोली मारने की धमकी:दो बाइक से 6 बदमाश आए थे, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के सिधारी थाना क्षेत्र में कक्षा 11 के दो छात्रों से दो बाइक पर सवार 6 नकाबपोश बदमाशों द्वारा असलहा दिखाकर गाली गलौज और मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित बच्चों के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह घटना 3 फरवरी 2026 की बताई जा रही है। आरोपियों की धमकियों से स्कूली बच्चे काफी डरे सहमे है। आरोपी से पहले भी घटना को अंजाम दे चुके हैं। इस बात की पुष्टि छात्रों ने की है। दर्ज हुआ मुकदमा जांच में जुटी पुलिस इस मामले में पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित कृष्णकांत सिंह ने आरोप लगाया कि मेरा बेटा यश सिंह जो की महादेवी हायर सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 11 का छात्र है। अपने मित्र आनंद यादव को ग्राम सभा में छोड़ने के लिए जा रहा था। जमालपुर अंडरपास के पास दो बाइक पर सवार 6 नकाबपोश लोगों द्वारा असलहा दिखाकर दोनों बच्चों को रोका गया और तलाशी ली गई। इसके साथ ही बट से मार कर घायल भी कर दिया गया। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीड़ित विद्यालय पहुंचा तो पता चला कि इस प्रकार की घटना एक और बच्चे के साथ हो चुकी है। प्रार्थी ने जब अपने स्तर से घटना की जांच की तो सेंट जेवियर स्कूल सम्मोपुर के सीसीटीवी कैमरे में दो बाइक पर 6 नकाबपोश लोग भागते नजर आए। बच्चों को फोटो दिखाने पर सभी नकाबपोशों को पहचान लिया गया और यह भी बताया गया कि इन्हीं लोगों ने घटना को अंजाम दिया है। वही पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है की घटना में जो भी लोग शामिल हैं उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विदेशी फंडिंग से देश विरोधी गतिविधियों में शामिल था फरहान:मदरसा और जमीन खरीद, धार्मिक किताबों से वैमनस्य फैलाने का आरोप; कुल 11 करोड़ रुपये विदेश से मिले
    Next Article
    लाइन सुधार रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत:लखनऊ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बिना बिजली सप्लाई काटे कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment