Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लाइन सुधार रहे संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत:लखनऊ में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही, बिना बिजली सप्लाई काटे कर्मचारी को पोल पर चढ़ाया

    3 hours ago

    1

    0

    लखनऊ के कल्याणपुर इलाके में शनिवार देर रात करीब 2 बजे जगरानी अस्पताल के पास रिंग रोड पर बिजली ठीक करने चढ़े संविदा लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। संविदा कर्मचारियों का आरोप है कि बिना बिजली सप्लाई काटे ही कर्मचारी को पोल पर चढ़ा दिया गया था। इसी लापरवाही के कारण लाइनमैन की करंट लगने से मौत हो गई। मृतक की पहचान परशुराम रावत के रूप में हुई है। लाइन चालू थी और कर्मचारी को पोल पर चढ़ा दिया साथ में काम करने वाले कर्मचारी प्रदीप कुमार ने बताया कि वे अधिकारी धीरज (TG-2) के आदेश पर लाइन जोड़ने आए थे। आरोप है कि अधिकारी ने लाइन चालू रहने के दौरान ही तार बांधने को कहा। जैसे ही 20 साल से विभाग में सेवा दे रहे परशुराम ने सीढ़ी लगाई, उन्हें जोरदार करंट लगा और वे नीचे गिर पड़े। मौके पर मौजूद अन्य कर्मियों का आरोप है कि हादसा होते ही जिम्मेदार लोग शव को सड़क पर छोड़कर फरार हो गए। परिजनों ने शव सड़क पर रख घंटों किया प्रदर्शन हादसे के बाद गुस्साए परिजनों और साथी कर्मचारियों ने शव को सड़क पर रखकर घंटों प्रदर्शन किया। परिजनों का कहना है कि रात 2 बजे हादसा हुआ, लेकिन घंटों तक विभाग का कोई भी बड़ा अधिकारी उनसे मिलने नहीं पहुंचा। बाद में गुडंबा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को संभाला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। परिजनों ने अधिकारियों से मुआवजे की मांग परशुराम रावत भेंड़हापुर कल्याणपुर पावर हाउस में लगभग 20 साल से सविंदा कर्मी के पद पर कार्यरत थे। उनके निधन से उनके परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। उनके पीछे अब तीन बेटियां और एक 10 साल का बेटा है, जिनका भविष्य अनिश्चित हो गया है। मृतक की बेटी तनु और उनकी पत्नी ने कहा, "मेरा परिवार बेसहारा हो गया है। अगर काम के दौरान बिजली नहीं काटी गई, तो इसका जिम्मेदार कौन है? हमें न्याय चाहिए।" उन्होंने प्रशासन और विद्युत विभाग से लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर तत्काल कार्रवाई और मृतक के बच्चों के भविष्य के लिए उचित मुआवजे की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में छात्र को मिली गोली मारने की धमकी:दो बाइक से 6 बदमाश आए थे, आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज
    Next Article
    LSG ने 3 साल में बदली अपनी जर्सी:लखनऊ में IPL 2026 से पहले नई जर्सी लॉन्च की, हाल ही में लोगो बदला था

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment