Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में एक्सीडेंट में छात्र की मौत:बाइक से परीक्षा देने जा रहा था, कार ने मारी टक्कर

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में परीक्षा देने जा रहे दो छात्रों को कार ने टक्कर मार दी। वे बाइक से गिरकर तड़पने लगे। राजगीरों ने देखा तो फौरन पुलिस को सूचना दी। थोड़ी ही देर में पुलिस पहुंची। उसने एम्बुलेंस बुलाकर घायलों छात्रों को अस्पताल भिजवाया। जहां एक छात्र की मौत हो गई। वहीँ उसके साथी का इलाज चल रहा है। घटना फूलपुर कोतवाली क्षेत्र की है। अब विस्तार से पढ़िए पूरा मामला अहिरौला थाना क्षेत्र का रहने वाला समीर (21) और आकिब (20) बाइक से परीक्षा देने अपने परीक्षा केंद्र पर जा रहे थे। वह जैसे ही लखनऊ बलिया राजमार्ग पर पहुंचे। इब्राहिमपुर के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही दोनों छात्र सड़क पर गिर गए। राहगीरों ने देखा मदद के लिए दौड़े। उन्होंने पुलिस को सूचना दी। उसके बाद दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। जहां इलाज के दौरान एक की मौत हो गई। जबकि दूसरे का इलाज चल रहा है। मृतक छात्र की पहचान समीर के रूप में हुई है। सऊदी अरब में नौकरी करते हैं पिता मृतक समीर के पिता सऊदी अरब में नौकरी करते हैं। उसी से घर परिवार का भरण पोषण होता है। वही मामले की सूचना मिलने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है। मामले की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इसके साथ ही पुलिस का कहना है कि यदि मामले में शिकायत मिलती है तो मुकदमा दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दंगों के समय अखिलेश देख रहे थे नाच:मुजफ्फरनगर में ओपी राजभर बोले- सपा सरकार में शंकराचार्य को पीटा गया था
    Next Article
    मऊ में 180 किलो खोया जब्त, नमूने भरे:होली से पहले खाद्य विभाग की छापेमारी, खाद्य सामग्रियों पर विशेष नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment