Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में होली जुलूस में गुलाल फेंकने को लेकर विवाद:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो जांच में जुटी पुलिस

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र के तकिया मोहल्ले में होली के अवसर पर गुलाल फेंकने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद का मामला सामने आया है। दोनों पक्षों के बीच विवाद होने के बाद एक दूसरे के ऊपर युवकों ने बेल्ट भी निकाल लिया था जिसका वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने तुरंत समझ बुझाकर मामले को शांत कराया। हालांकि इस घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है किस तरह से गुस्से में युवक बेल्ट निकालकर एक दूसरे पर हमला करने का प्रयास कर रहे हैं। जांच में जुटी पुलिस इस बारे में क्षेत्राधिकारी शुभम तोड़ी का कहना है कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो के आधार पर युवकों की पहचान कराई जा रही है मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। युवकों की पहचान कराकर उनके विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। हालांकि बेल्ट निकालने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताते चले कि आजमगढ़ जिले का तकिया वाला इलाका काफी संवेदनशील माना जाता है। ऐसे में जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने पहले से यहां पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अगर उनके बच्चे के साथ होता तो बुलडोजर चल जाता…:पिता बोले- माथे के बीच में गोली मारी गई; BSP के पूर्व MLC का भतीजा है आरोपी
    Next Article
    मां ने डांटा तो युवक ने जान दी:19 वर्षीय बेटे का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच कर रही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment