Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मां ने डांटा तो युवक ने जान दी:19 वर्षीय बेटे का शव पेड़ से लटका मिला, पुलिस जांच कर रही

    2 hours ago

    1

    0

    पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में एक 19 वर्षीय युवक का शव खेत में पेड़ से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि युवक ने मां की डांट से आहत होकर यह कदम उठाया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, गजरौला थाना क्षेत्र के ग्राम सिरसा सरदाह निवासी 19 वर्षीय सुभाष पुत्र रामप्रताप (जाटव) मंगलवार शाम से लापता था। बुधवार सुबह दियूरी गांव के पास खेतों में ग्रामीणों ने लिपटिस (यूकेलिप्टिस) के पेड़ से उसका शव लटका देखा। घटना की सूचना पर सुभाष के परिजन मौके पर पहुंचे। पिता रामप्रताप ने पुलिस को बताया कि बीते दिन घर में किसी बात को लेकर सुभाष की मां ने उसे डांटा था। आशंका है कि इसी डांट से आहत होकर सुभाष ने यह आत्मघाती कदम उठाया। गजरौला थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। जिला मुख्यालय से फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया, जिसने मौके से फिंगरप्रिंट और अन्य महत्वपूर्ण सबूत जुटाए। पुलिस ने ग्रामीणों की मौजूदगी में शव को पेड़ से उतारकर पंचायतनामा भरा। गजरौला थाना अध्यक्ष ब्रजवीर सिंह ने बताया, "प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला प्रतीत हो रहा है। परिजनों के अनुसार, युवक मां की डांट से परेशान था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा। मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में होली जुलूस में गुलाल फेंकने को लेकर विवाद:सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो जांच में जुटी पुलिस
    Next Article
    सहारनपुर में मंत्री-विधायक ने मनाई होली:राजीव गुम्बर के आवास पर भाजपाइयों संग खेली रंगों की होली, राज्यमंत्री ने जमकर ठुमके लगाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment