Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कुल्हाड़ी-लाठी से हमला:हथियार बरामद, मुबारकपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

    4 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाने की पुलिस ने जान से मारने की नीयत से कुल्हाड़ी और लाठी-डंडों से हमला करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त कुल्हाड़ी, लोहे की पाइप और लाठी-डंडे भी बरामद किए हैं। शनिवार शाम पीड़िता सुमन देवी अपने घर के बाहर खड़ी होकर सास से बात कर रही थीं। इसी दौरान देवरानी रूना जमीन पर लोन लेने की बात को लेकर गाली-गलौज करने लगी और जान से मारने की धमकी देने लगी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर आरोपियों ने उसके पति सतनारायण गौड़ और उनके बेटों सर्वजीत व अर्पित पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से सिर पर हमला कर दिया। इस हमले में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। पीड़िता की तहरीर पर चार आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसी क्रम में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। फरार आरोपियों की तलाश जारी मामले की विवेचना कर रहे सब-इंस्पेक्टर कमल सिंह ने बताया कि घटना में शामिल रूना देवी और मुस्कान उर्फ रोली समेत एक अन्य आरोपी को हिरासत में लिया गया है। जो आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जाएगा और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में पेट्रोल पंप पर हुई थी लूट:24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं, चार टीमें जांच में जुटीं
    Next Article
    'शक्तिस्वरूपा उत्सव' में श्रमजीवी महिलाओं का सम्मान:लखनऊ में नव अंशिका फाउंडेशन ने दिया 'श्रमदेवी शक्ति सम्मान'

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment