Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    देवरिया में पेट्रोल पंप पर हुई थी लूट:24 घंटे बाद भी आरोपियों का कोई सुराग नहीं, चार टीमें जांच में जुटीं

    3 hours ago

    1

    0

    देवरिया जिले के रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग पर स्थित साहनी पेट्रोल पंप पर दिनदहाड़े हुई लूट की घटना के 24 घंटे बाद भी पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला है। मामले के खुलासे के लिए एसओजी और सर्विलांस सहित चार टीमें गठित की गई हैं। यह घटना शनिवार शाम करीब 3:35 बजे हुई। दो बाइकों पर सवार छह बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे। उस समय डहरौली निवासी सचिन साहनी पुत्र राममिलन साहनी सेल्समैन के रूप में ड्यूटी पर तैनात थे। पेट्रोल पंप के मालिक मुनीब साहनी हैं, जो एकौना थाना क्षेत्र के बेलवा दुबौली गांव के निवासी हैं। बदमाशों ने पहले रुपये को लेकर विवाद किया और फिर दो असलहे निकालकर सेल्समैन को धमकाया। उन्होंने सेल्समैन के पास रखा करीब 8,400 रुपये से भरा बैग लूट लिया। जब सेल्समैन ने उनका पीछा करने की कोशिश की, तो बदमाशों ने फायरिंग कर दी, जिससे वहां मौजूद कर्मचारी और ग्राहक दहशत में आ गए। घटना की सूचना तुरंत पेट्रोल पंप मालिक और पुलिस को दी गई। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर और क्षेत्राधिकारी हरीराम यादव मौके पर पहुंचे और सीसीटीवी फुटेज खंगाले। लुटेरों की बाइक बिना नंबर प्लेट की बताई जा रही है। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश नरायनपुर की दिशा में फरार हो गए। पंप के मैनेजर आकाश निषाद की तहरीर पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस अधीक्षक संजीव सुमन ने घटना के खुलासे के लिए एसओजी, सर्विलांस और अन्य टीमों को लगाया है। पुलिस ने आसपास के मार्गों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की है, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुराग हाथ नहीं लगा है। क्षेत्राधिकारी हरीराम यादव ने बताया कि टीमें लगातार प्रयासरत हैं और जल्द ही घटना का पर्दाफाश किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सीतापुर में श्रमिकों का बकाया भुगतान को लेकर प्रदर्शन:दारूका पेपर मिल बंद होने से अटका भुगतान, 2 मार्च को लखनऊ कूच की दी चेतावनी
    Next Article
    आजमगढ़ में कुल्हाड़ी-लाठी से हमला:हथियार बरामद, मुबारकपुर पुलिस ने दो आरोपी दबोचे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment