Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में भक्त उमड़े:तमसा-मंजूषा संगम में स्नान किया, शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया

    2 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के फूलपुर क्षेत्र स्थित दुर्वासा धाम में कार्तिक पूर्णिमा पर मंगलवार को श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। तमसा-मंजूषा संगम तट पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते रहे। सोमवार देर रात से ही दूर-दराज के क्षेत्रों से श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। सुबह श्रद्धालुओं ने संगम में आस्था की डुबकी लगाई। इसके बाद अन्न, वस्त्र, धन और गोदान किया। स्नान-दान के बाद भगवान शिव के गर्भगृह में जलाभिषेक के लिए लंबी कतार लगी रही। जलाभिषेक के बाद श्रद्धालुओं ने महर्षि दुर्वासा का आशीर्वाद लिया। सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ संगम स्नान और जलाभिषेक के लिए पहुंच रही है। प्रशासन की ओर से सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं। मेले की खास बात यह रही कि श्रद्धालुओं को किसी भी मार्ग पर जाम की समस्या का सामना नहीं करना पड़ा। एंट्री के चारों रास्तों पर की गई है बैरिकेटिंग दुर्वासा मेले में प्रवेश के चारों रास्तों पर पुलिस मुस्तैदी से बैरिकेडिंग कर वाहनों की आवाजाही नियंत्रित कर रही थी। बड़े वाहनों और दोपहिया वाहनों को भी आवश्यकता के अनुसार ही प्रवेश दिया जा रहा था। घाटों पर गोताखोरों की तैनाती के साथ सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं। मेला शांतिपूर्ण और सुचारू रूप से संचालित हो रहा है। 88000 ऋषि मुनियों ने की थी तपस्या दुर्वासा धाम पर 88000 ऋषि मुनियों ने तपस्या की थी यही कारण है कि इस स्थान की महत्ता और अधिक बढ़ जाती है। दुर्वासा धाम पर कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर 3 दिनों का मेला लगता है। इसके साथ ही श्रावण महीने बच्चे भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी रहती है। अवंतिकापुरी में भी भक्तों का भारी मेला वही आजमगढ़ जिले के रानी की सराय थाना क्षेत्र के अवंतिका पुरी में भी सुबह से ही भक्तों का भारी मेला उमड़ा रहा। कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर श्रद्धालुओं ने पवित्र सरोवर में आस्था की डुबकी लगाई इसके साथ ही श्रद्धालुओं ने मंदिर में पूजन और दर्शन किया। अवंतिका पुरी धाम का संबंध महाभारत काल से है। पौराणिक कथाओं के अनुसार राजा परीक्षित की तक्षक नाग के डसने से मृत्यु के बाद उनके पुत्र राजा जनमेजय ने नागो से बदला लेने के लिए इसी स्थान पर विशाल सर्प यज्ञ कराया था। पवित्र सरोवर के बारे में मान्यता है कि यहां स्नान करने से सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    माघ मेला में 15 जिलों से आएंगे 32 पुलिसकर्मी:14 जनवरी से संभालेंगे ड्यूटी, पुलिस मुख्यालय ने जारी किया आदेश
    Next Article
    मेरठ में बुधवार से किसान भूख हड़ताल करेंगे:MDA परिसर में गंगाजल का छिड़काव, 30 नवंबर को महापंचायत होगा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment