Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मेरठ में बुधवार से किसान भूख हड़ताल करेंगे:MDA परिसर में गंगाजल का छिड़काव, 30 नवंबर को महापंचायत होगा

    2 hours ago

    2

    0

    मेरठ में मुआवजे और प्लॉट की मांग को लेकर MDA परिसर में किसानों का धरना सोमवार को 24वें दिन भी जारी रहा। मांगों पर सुनवाई नहीं होने से नाराज किसानों ने अब आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है। किसानों ने बुधवार से भूख हड़ताल शुरू करने का ऐलान किया है। इसके साथ ही 30 नवंबर को होने वाली महापंचायत की तैयारियां भी शुरू कर दी गई हैं। किसानों ने आसपास के गांवों में जनसंपर्क कर अधिक से अधिक लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील की है। MDA परिसर में गंगाजल का होगा छिड़काव देव दीपावली के अवसर पर किसानों ने गढ़ गंगा से गंगाजल मंगवाया है। बुधवार को इस गंगाजल का MDA परिसर में छिड़काव किया जाएगा। किसानों का कहना है कि इसके जरिए अधिकारियों की सद्बुद्धि के लिए कामना की जाएगी, ताकि उनकी मांगों पर सुनवाई हो और समस्या का समाधान निकल सके। किसानों ने बताया कि 24 दिन से धरना देने के बावजूद अब तक उनकी मांगों पर कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। इसी वजह से भूख हड़ताल शुरू करने का निर्णय लिया गया है। इसमें कुछ किसान शामिल होंगे, जबकि बाकी किसान आंदोलन और महापंचायत की तैयारियों में जुटेंगे। महापंचायत के लिए गांवों में जनसंपर्क किसानों ने 30 नवंबर को MDA परिसर में महापंचायत बुलाई है। इसके लिए आसपास के गांवों में संपर्क किया जा रहा है। किसान यूनियनों के साथ राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारियों को भी महापंचायत में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। किसानों की कोशिश है कि महापंचायत में अधिक से अधिक किसान और संगठन पहुंचें। इसमें मुआवजे और प्लॉट की मांग को लेकर आंदोलन की आगे की रणनीति तय की जाएगी। किसानों ने साफ किया है कि मांगें पूरी होने तक धरना जारी रहेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में कार्तिक पूर्णिमा पर दुर्वासा धाम में भक्त उमड़े:तमसा-मंजूषा संगम में स्नान किया, शिवलिंग का जलाभिषेक कर आशीर्वाद लिया
    Next Article
    बरेली कॉलेज में कीर्तन दरबार सजा, संगत ने गुरुवाणी सुनी:प्रकाश पर्व पर आसपास के जिलों से भी श्रद्धालु पहुंचे, एकता और समानता का संदेश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment