Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में मुनाफे के नाम पर जमा कराए 45 लाख:वापस मांगने पर गाली-गलौज की, FIR दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी

    11 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाने में मुनाफे के नाम पर 45 लाख रुपए की ठगी किए जाने का मामला सामने आया है। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में पीड़ित नगीना मौर्य ने आरोप लगाया कि ग्राम जमालपुर थाना गंभीरपुर का रहने वाला मनोज कुमार सिंह जो की दवा का कारोबार करता है। जिससे प्रार्थी से संबंध हो गए और प्रार्थी से पैसे का लेनदेन करने लगा। आरोपी ने प्रार्थी से बताया मैं दवा का कारोबार के अलावा एआईसी ग्लोबल हेल्थ केयर व एयर जोन इंटरनेशनल के नाम से कम्पनी चलाता हूं। उसमें लोगो से पैसा जमा करवाता हूं। उसके कहने पर वह प्राफिट देने के आश्वासन पर मैने उसकी एयरजोन इंटरनेशनल नामक कम्पनी में मैंने अपने खाते से विभ्भिन तिथियो में देन-लेन करता रहा उसकी कम्पनी में उसकी औरत ममता व उसका लड़का आदर्श, आंसू, आयुष व उसका साला वृजेश कुमार भी अपनी कम्पनी में पैसा जमा करवाते थे। इस तरह जमा की रकम, उसके बाद फरार मैंने 2023 में मनोज के खाते में दो लाख रुपये ट्रांसफर किया। 17 नवंबर 2023 को चार लाख अस्सी हजार रुपये कैश जमा किया। 18 दिसंबर 2023 को उसकी पत्नी के खाते में दो लाख पचास हजार रुपये कैश जमा किया। इसके अलावा मनोज व उसकी औरत के खाते में कई बार पैसा जमा किया है। जिसका डिटेल दे रहा हूं। मनोज का लड़का आदर्श, आंसू आयुष व साला बृजेश कुमार डेली व साप्ताहिक कलेक्शन करते थे। मुझसे व अन्य लोगों से पैसा वसूल किया है। समय-समय पर लोगों को व मुझे भी कुछ पैसे भी वापस किए। मेरा व अन्य सभी लोगों का पैसा एक मुश्त लेकर और अपनी कम्पनी का कारोबार बन्द करके अपने व बच्चों व अपने साला के साथ भाग गया। उसकी कम्पनी में मेरे व अन्य लोगों से लिए गए पैसे व डेली कलेक्शन व साप्ताहिक कलेक्शन सारे पैसे छल व बेईमानी पूर्वक हड़प कर लिया है। पैसा मांगने पर दी गई धमकी उसके घर आने की सूचना पाकर मैं व अन्य कई लोग जिसका पैसा बकाया था। उसके घर गए तो वह घर से लड़कों व साला के साथ फरार हो गया था। केवल उसकी पत्नी मिली। पैसा मांगने पर वह सभी से अभद्रता करने लगी। हमारी काफी कोशिश के बाद भी उल्टा एससी-एसटी व गाली-गलाैज से मारने की धमकी दी। कहने लगा कि मैं तुम्हे एक भी पैसा नही दूंगा तुमको जो करना हो कर लो।नगद व खाते से दिया गया कुल धन 45लाख बकाया है। मनोज सिंह, ममता सिंहआदार्श सिंह आशु सिंह आयुष सिंह, बृजेश कुमार ने हम से छल करके फर्जी कम्पनी के नाम पर पैसा लगवाकर हड़प लिया। पैसा देने के नाम पर सुलह भी किया। अभी भी पैसा नही दे रहा है। पैसा मागने पर मुकदमें में फंसाने की व जान से मारने की धमकी व गाली-गलौज कर रहा है। पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी गई है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में 28 मार्च तक खाद्यान्न वितरण:राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत निःशुल्क अनाज मिलेगा
    Next Article
    चित्रकूट में 10 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:गैंगेस्टर एक्ट में वांछित मोहम्मद अली पुलिस की गिरफ्त में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment