Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    प्रयागराज जंक्शन पर 9 मुकदमों में वांछित अपराधी गिरफ्तार:जीआरपी ने कानपुर के हिस्ट्रीशीटर रेहान को चोरी के मोबाइल संग दबोचा

    15 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज जंक्शन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी ने एक अंतर्जनपदीय अपराधी को गिरफ्तार किया है। यह अपराधी प्रयागराज और कानपुर सहित कई जिलों में चोरी व छिनैती की घटनाओं में वांछित था। उसके पास से एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ है और उसके खिलाफ पहले से ही लगभग एक दर्जन आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। रेलवे प्रयागराज के अपर पुलिस महानिदेशक के निर्देशों पर क्षेत्राधिकारी अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण और प्रभारी निरीक्षक अकलेश कुमार सिंह के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया था। मंगलवार सुबह लगभग 11:15 बजे, उप-निरीक्षक अमर सिंह अपनी टीम के साथ प्लेटफार्म नंबर 6 पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान दिल्ली एंड की ओर लोहे के गेट के पास एक युवक संदिग्ध अवस्था में खड़ा मिला। पुलिस को अपनी ओर आता देख युवक ने भागने का प्रयास किया, लेकिन सतर्क जवानों ने उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर अभियुक्त के पास से सिल्वर रंग का वन प्लस (OnePlus) कंपनी का एक टच-स्क्रीन मोबाइल फोन बरामद हुआ। इसकी अनुमानित कीमत लगभग 18,000 रुपये बताई गई है। कड़ाई से पूछताछ के बाद आरोपी की पहचान रेहान उर्फ समीर (21 वर्ष) पुत्र स्व. नईम, निवासी अनवरगंज, कानपुर नगर के रूप में हुई। जांच में पता चला कि बरामद मोबाइल फोन प्रयागराज जीआरपी थाने में दर्ज एक मुकदमे से संबंधित है। गिरफ्तार अभियुक्त रेहान एक आदतन और शातिर अपराधी है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, उसके खिलाफ कानपुर के अनवरगंज, बाबूपुरवा, बजरिया, कर्नलगंज, चकेरी, नवाबगंज और रायपुरवा सहित जीआरपी कानपुर में चोरी और लूट के 9 से अधिक गंभीर मामले दर्ज हैं। रेहान मुख्य रूप से ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर भीड़ का फायदा उठाकर यात्रियों के कीमती सामान चुराने में माहिर है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिजनौर में नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में नहीं हुई कार्रवाई:दिव्यांग संगठन के अध्यक्ष ने एसपी से मिलकर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की
    Next Article
    आजमगढ़ में नाबालिक का अपहरण कर रेप आरोपी गिरफ्तार:गाजीपुर के रहने वाले आरोपी ने घटना को दिया था अंजाम, पुलिस की विवेचना में आया था नाम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment