Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में निकली धूप, दोपहर बाद बदलेगा मौसम:तापमान में गिरावट, 33 प्रतिशत कम हुई बारिश, गुरुवार के बाद जिले में नहीं हुई बारिश

    5 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार को सुबह से ही मौसम का मिजाज बदला हुआ है। सुबह से ही धूप निकली हुई है हालांकि दोपहर के बाद बारिश की उम्मीद जताई जा रही है। गुरुवार की आधी रात से जोरदार बारिश का असर रविवार को भी रहा। इस बारिश से तापमान में भी काफी गिरावट आई है। जिससे लोगों को गर्मी से निजात मिलती दिख रही है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद मौसम में बदलाव आया था, लेकिन अब एक बार फिर गर्मी का असर दिखाई देने लगा था। ऐसे में गुरुवार दोपहर शुरू हुई बारिश से आम जन जीवन को भीषण गर्मी से राहत मिलती नजर आ रही थी। मंगलवार से जिले का तापमान लगातार बढ़ रहा था। ऐसे में जिस तरह से गुरुवार को दिन में और रात में बारिश शुरू हुई है। इससे तापमान में लगातार गिरावट आ रही है। मौसम में अचानक हुए इस परिवर्तन से रविवार को जहां जिले का तापमान गिरकर अधिकतम 32 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेड पहुंच गया था। वहीं शनिवार को जिले का अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेंटीग्रेड और न्यूनतम 28 सेंटीग्रेड रिकॉर्ड किया गया है। इसके साथ ही जिले में 8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं भी चल रही है। जिले में जून से अब तक 532 एमएम से अधिक बारिश होनी चाहिए थी। जो कि अभी तक 326 एमएम बारिश हुई है जो की 33% कम है। पहले हुई बारिश से किसानों को राहत मिली है। कई इलाकों में खेतों में पर्याप्त पानी जमा होने से धान की रोपाई का काम तेज होने की उम्मीद है। लंबे समय से बारिश का इंतजार कर रहे किसानों को लगातार हुई वर्षा से फायदा मिला है। इससे खरीफ की फसलों के लिए भी अनुकूल परिस्थितियां बनी हैं। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा, प्रशासन अलर्ट लगातार बारिश का असर घाघरा नदी के जलस्तर पर भी पड़ा है। नदी का पानी बढ़ने के बाद प्रशासन ने संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। नदी किनारे रहने वाले लोगों से सावधानी बरतने और अनावश्यक रूप से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। प्रशासन की ओर से जलस्तर की लगातार निगरानी की जा रही है, ताकि स्थिति बिगड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। अगले चार-पांच दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक, आज से अगले चार-पांच दिनों के दौरान जिले में बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। मौसम को देखते हुए डीएम ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग समेत सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं
    Click here to Read more
    Prev Article
    एसपी सरवणन टी. को DGP का प्रशंसा चिह्न गोल्ड:अमेठी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से 778 अपराधी भेजे जेल
    Next Article
    कानपुर देहात में अखिलेश यादव बोले:भाजपा सरकार में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, युवा रोजगार के लिए भटक रहा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment