Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    कानपुर देहात में अखिलेश यादव बोले:भाजपा सरकार में महंगाई ने आम जनता की कमर तोड़ी, युवा रोजगार के लिए भटक रहा

    5 hours ago

    1

    0

    समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव शनिवार को कानपुर देहात के रसूलाबाद स्थित पहाड़पुर गांव पहुंचे। यहां उन्होंने स्वर्गीय रवींद्र सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित की और उनके परिजनों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था और विकास कार्यों को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। अखिलेश यादव के दौरे को देखते हुए पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे। रसूलाबाद के चौराहों से लेकर पहाड़पुर गांव तक भारी पुलिस बल तैनात रहा। अखिलेश के पहुंचने से कुछ देर पहले अचानक तेज बारिश शुरू हो गई। मूसलाधार बारिश के बावजूद पुलिसकर्मी ड्यूटी पर डटे रहे। बारिश में भीगते हुए सुरक्षा व्यवस्था संभालते पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अखिलेश यादव का काफिला तेज बारिश के बीच पहाड़पुर गांव पहुंचा। इस दौरान काफिले के पीछे चल रही एक कार्यकर्ता की गाड़ी रास्ते में गड्ढे में फंस गई। बाद में किसी तरह गाड़ी को बाहर निकाला गया। बारिश के कारण गांव में पहुंचने के दौरान रास्ते में भी कई जगह परेशानी हुई। इसके बावजूद अखिलेश यादव का कार्यक्रम निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जारी रहा। बोले- युवा रोजगार के लिए भटक रहा, महंगाई ने तोड़ी कमर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रदेश का युवा रोजगार के लिए भटक रहा है, जबकि महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। उन्होंने सरकार के विकास के दावों पर भी सवाल उठाए। अखिलेश ने कहा कि केवल कागजों पर योजनाएं चलाने से लोगों की समस्याएं दूर नहीं होंगी। सरकार को जमीन पर लोगों को सुविधाएं उपलब्ध करानी चाहिए। AI से युवाओं को जोड़ने पर जोर, रोजगार बढ़ाने का दावा अखिलेश यादव ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि तकनीक आज जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा बन चुकी है। युवाओं को खेती से लेकर रोजगार तक नई तकनीक से जोड़ने की जरूरत है। उन्होंने दावा किया कि समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ाए जाएंगे। उनका कहना था कि आने वाले समय में तकनीक और AI का इस्तेमाल युवाओं के लिए नए अवसर पैदा करने में किया जा सकता है। 2027 में सपा सरकार बनी तो लखनऊ की तर्ज पर बनेगा बस स्टैंड अखिलेश यादव ने रसूलाबाद बस स्टैंड को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि 2027 में समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर रसूलाबाद बस स्टैंड को लखनऊ के बस स्टैंड की तर्ज पर विकसित किया जाएगा। उन्होंने स्थानीय विकास की जरूरतों का जिक्र करते हुए कहा कि क्षेत्र में ऐसी सुविधाएं विकसित की जानी चाहिए, जिससे लोगों को बेहतर परिवहन और अन्य बुनियादी सुविधाएं मिल सकें। अखिलेश यादव ने रसूलाबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की खराब पड़ी लिफ्ट का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि अस्पतालों में सुविधाएं कागजों में नहीं, बल्कि जमीन पर दिखाई देनी चाहिए। उन्होंने सरकार पर योजनाओं और व्यवस्थाओं के कागजों में बेहतर होने का दावा करने का आरोप लगाया। कहा कि यदि अस्पताल की लिफ्ट ही काम नहीं कर रही है तो मरीजों और उनके परिजनों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। खजांची से लेकर बलवंत हत्याकांड तक का जिक्र अखिलेश यादव ने अपने संबोधन में झींझक के खजांची प्रकरण, नोटबंदी, मैथा के लालपुर गांव के बलवंत हत्याकांड और मड़ौली में मां-बेटी की जलकर मौत के मामलों का भी जिक्र किया। उन्होंने इन घटनाओं के जरिए भाजपा सरकार की कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाए और सरकार को घेरने की कोशिश की। कानून-व्यवस्था पर तंज कसते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में गाड़ियां पलटती हैं। इसके साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि गाड़ी पलटती है या पलटाई जाती है। बोले- 2027 में जनता भाजपा को देगी जवाब अखिलेश यादव ने दावा किया कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के कामकाज को समझ चुकी है। उन्होंने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में जनता भाजपा को मुंहतोड़ जवाब देगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुटी है और जनता के बीच जाकर उनकी समस्याओं को समझ रही है। अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि 15 अगस्त के बाद वह लखनऊ से रसूलाबाद आएंगे और कन्नौज लोकसभा क्षेत्र के लोगों को समय देकर उनकी समस्याएं सुनेंगे। सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी बारिश में भी डटे रहे अखिलेश यादव के दौरे को लेकर पुलिस-प्रशासन की ओर से व्यापक सुरक्षा व्यवस्था की गई थी। रसूलाबाद के प्रमुख चौराहों से लेकर पहाड़पुर गांव तक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई थी। अखिलेश यादव के पहुंचने से कुछ देर पहले तेज बारिश शुरू हो गई। इसके बावजूद पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में जुटे रहे। बारिश में भीगते हुए ड्यूटी कर रहे पुलिसकर्मियों का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद यह भी चर्चा का विषय बना हुआ है। अखिलेश यादव का यह दौरा एक तरफ रवींद्र सिंह के परिजनों से मुलाकात और श्रद्धांजलि तक सीमित रहा, वहीं दूसरी ओर उन्होंने स्थानीय समस्याओं के साथ महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य व्यवस्था और कानून-व्यवस्था को मुद्दा बनाकर 2027 के चुनाव के लिए सियासी संदेश भी दिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में निकली धूप, दोपहर बाद बदलेगा मौसम:तापमान में गिरावट, 33 प्रतिशत कम हुई बारिश, गुरुवार के बाद जिले में नहीं हुई बारिश
    Next Article
    गोरखपुर मोबाइल शोरूम में चोरी, VIDEO:2 नकाबपोश बदमाश 2 मिनट में उठा ले गए लाखों का सामान, कैमरे से मुंह छिपाते रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment