Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एसपी सरवणन टी. को DGP का प्रशंसा चिह्न गोल्ड:अमेठी में ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ से 778 अपराधी भेजे जेल

    5 hours ago

    1

    0

    अमेठी के पुलिस अधीक्षक सरवणन टी. को उत्कृष्ट सेवा और जिले में कानून व्यवस्था मजबूत करने के लिए उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक की ओर से प्रतिष्ठित प्रशंसा चिह्न गोल्ड से सम्मानित किया गया। 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। एसपी ने जिले में चलाए गए ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ के जरिए अपराध नियंत्रण में अहम भूमिका निभाई है। अमेठी में कार्यभार संभालते ही एसपी सरवणन टी. ने ‘ऑपरेशन चक्रव्यूह’ शुरू किया। यह महाभारत की रणनीति से प्रेरित स्थानिक और समयगत सर्विलांस मॉडल है। अभियान के तहत पिछले तीन वर्षों के संपत्ति संबंधी अपराधों का डेटा खंगाला गया। इसके आधार पर जिले की सीमाओं और प्रमुख मार्गों पर चेकिंग पॉइंट्स का नेटवर्क तैयार किया गया। 1 मार्च से 778 अपराधी और वारंटी गिरफ्तार अभियान के तहत 1 मार्च से अब तक पुलिस ने 778 शातिर अपराधियों और वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले बदमाशों पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने 8 हाफ एनकाउंटर भी किए।ऑपरेशन चक्रव्यूह के तहत पुलिस ने अपहृत 47 नाबालिग बच्चियों और 15 गुमशुदा महिलाओं को भी सकुशल बरामद किया। बरामदगी के बाद उन्हें उनके परिजनों को सौंप दिया गया। तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं सरवणन टी. एसपी सरवणन टी. मूल रूप से तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली के रहने वाले हैं और 2019 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं। उन्होंने मैकेनिकल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्हें तकनीक के इस्तेमाल और तेज-तर्रार कार्यशैली के लिए जाना जाता है। अमेठी से पहले वाराणसी में तैनाती के दौरान भी उन्होंने साइबर अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए कई बड़े गिरोहों का भंडाफोड़ किया था। बोले- तकनीक और फील्ड वर्क से घटा अपराध एसपी सरवणन टी. ने कहा कि तकनीक, डेटा एनालिसिस और फील्ड वर्क के बेहतर तालमेल से जिले में अपराध का ग्राफ नीचे आया है। इससे आमजन का पुलिस पर भरोसा भी बढ़ा है। उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण के लिए पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंजीनियर अशोक गवांडे हत्याकांड का खुलासा अबतक नहीं:10 महीने बाद भी हत्या की गुत्थी अनसुलझी, न हत्यारे मिले न हत्या की वजह
    Next Article
    आजमगढ़ में निकली धूप, दोपहर बाद बदलेगा मौसम:तापमान में गिरावट, 33 प्रतिशत कम हुई बारिश, गुरुवार के बाद जिले में नहीं हुई बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment