Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ 50,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पशु तस्करी की घटनाओं को अंजाम देता था अपराधी, अभी दो फरार, तलाश में जुटी टीम

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के रानी की सराय थाने की पुलिस ने 50000 की इनामी हिस्ट्रीशीटर शातिर को तस्कर नसीम उर्फ लंबू को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी पर 16 गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। जिले की पुलिस लगातार आरोपों की तलाश में जुटी हुई थी। इसी क्रम में आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्जे से बिना नंबर की बाइक तमंचा कारतूस भी बरामद किया गया है। मौके से दो आरोपी वसीम और भूतेली उर्फ करिया फरार हो गए हैं जिनकी तलाश की जा रही है। चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ रानी की सराय थाने के प्रभारी सुनील कुमार सिंह और सब इंस्पेक्टर हैदर अली संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि पशु तस्कर बाइक से सोनवारा से बड़ेला ताल की ओर जा रहा है। इस सूचना के बाद पुलिस की टीम जब एक संदिग्ध बाइक को रोकने का प्रयास किया। जिस पर तीन लोग सवार थे। ऐसे में आरोपी बाइक घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे इसी दौरान संतुलन बिगड़ गया और गिर गए पुलिस से अपने को घिरता देखकर पुलिस पर फायर कर दिया। जिसके बाद पुलिस द्वारा की गई कंट्रोल फायरिंग में एक बदमाश के दाहिने पैर में गोली लगी है। जबकि दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए। फरार बदमाशों की पहचान कर ली गई है। पुलिस पूछताछ में घायल अपराधी नसीम उर्फ लंबू ने बताया कि अपने साथियों के साथ आजमगढ़ और आसपास के इलाकों में पशु तस्करी जैसी घटनाओं को अंजाम देता है। जिले के एसपी सिटी मधुवन कुमार सिंह ने बताया कि फरार आरोपी की तलाश की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CHC में संविदा कर्मी का शव फंदे से लटका मिला:अमरोहा के जोया सरकारी अस्पताल के आवास पर हुई घटना, पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    एक करोड़ की सड़क एक माह में टूटी:बुलंदशहर में सिंचाई विभाग ने कराई मरम्मत, ठेकेदार को जारी हुआ था नोटिस

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment