Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एक करोड़ की सड़क एक माह में टूटी:बुलंदशहर में सिंचाई विभाग ने कराई मरम्मत, ठेकेदार को जारी हुआ था नोटिस

    2 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर में एक करोड़ रुपये की लागत से बनी सड़क, जो निर्माण के एक माह के भीतर ही क्षतिग्रस्त हो गई थी, उसे अब दोबारा दुरुस्त कर दिया गया है। यह सड़क खुर्जा रोड से मेरठ रोड तक रजवाहे की पटरी पर सिंचाई विभाग द्वारा बनाई गई थी। सड़क निर्माण के तुरंत बाद ही इसकी गुणवत्ता पर सवाल उठने लगे थे। कई स्थानों पर डामर उखड़ गया था, जिससे सड़क क्षतिग्रस्त हो गई थी। स्थानीय निवासियों ने भी इस पर नाराजगी व्यक्त की थी। दैनिक भास्कर द्वारा इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाए जाने के बाद प्रशासन सक्रिय हुआ और संबंधित अधिकारियों ने ठेकेदार को नोटिस जारी कर जवाब मांगा। खबर प्रकाशित होने के बाद ठेकेदार ने क्षतिग्रस्त हिस्सों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया था। अब सड़क पूरी तरह से दुरुस्त कर दी गई है, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को आवागमन में राहत मिली है। सिंचाई विभाग के एसडीओ ओमकार सिंह ने बताया कि सड़क की मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है और मार्ग अब सुचारु रूप से चालू है। उन्होंने आश्वासन दिया कि भविष्य में सड़क की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा ताकि ऐसी समस्या दोबारा उत्पन्न न हो। स्थानीय लोगों ने इस कार्रवाई पर संतोष व्यक्त किया है। उनका कहना है कि यदि समय रहते मरम्मत न होती तो सड़क की स्थिति और बिगड़ सकती थी। अब सड़क दुरुस्त होने से उन्हें काफी राहत मिली है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में पुलिस मुठभेड़ 50,000 का इनामी बदमाश गिरफ्तार:पशु तस्करी की घटनाओं को अंजाम देता था अपराधी, अभी दो फरार, तलाश में जुटी टीम
    Next Article
    नोएडा में कार सवार युवकों ने सेल्समैन को पीटा, VIDEO:हवा डालने को लेकर हुआ विवाद, शिकायत पर पुलिस कर रही जांच

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment