Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में रोड एक्सीडेंट में तीन घायल:शादी में शामिल होकर ऑटो से लौट रहे थे, टोल प्लाजा के पास अनियंत्रित होकर पलटी

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़-वाराणसी मार्ग पर गंभीरपुर थाना क्षेत्र के अमौड़ा मोहिद्दीनपुर स्थित टोल प्लाजा के पास गुरुवार को सड़क दुर्घटना में तीन लोगों के घायल होने का मामला सामने आया है। यह हादसा उस वक्त हुआ जब तेज रफ़्तार ऑटो टोल प्लाजा से गुजरते समय पलट गया। ऐसे में ऑटो पर बैठे तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां घायलों का इलाज चल रहा है। शादी समारोह से लौटते समय हुई घटना सड़क दुर्घटना में घायलों की पहचान मेहनगर निवासी निशा (24) पुत्री चंद्रधारी, वंदना (35) पत्नी विजय और रानी की सराय निवासी अंजलि (18) पुत्री हिमाचल के रूप में हुई है। स्थानीय ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मोहम्मदपुर ले जाया गया। जहां से गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सभी महिलाएं मोहम्मदपुर स्थित बीटी पैलेस में एक शादी समारोह में शामिल होने आई थीं और वापस आजमगढ़ जा रही थीं। टोल प्लाजा के पास ऑटो पलटने की यह पहली घटना नहीं है। यहां आए दिन ऐसी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। 18 फरवरी को भी ठेकमा से आजमगढ़ जा रहे एक ऑटो के पलटने से बरदह थाना क्षेत्र के दरियापुर बसही गांव निवासी भोभल मौर्य की मृत्यु हो गई थी। जो अपनी पत्नी की दवा लेने जा रहे थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मायावती का सपा पर तीखा हमला:बोलीं–कांशीराम जयंती पर 'पीडीए दिवस' मनाना वोटबैंक की नाटकबाजी, भाजपा को भी आड़े हाथों लिया
    Next Article
    परिवर्तन चौक से DM ऑफिस तक छात्रों का पैदल मार्च:LU लाल बारादरी प्रकरण गरमाया, परिसर में धरने पर रोक; सड़क पर उतरे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment