Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    सिर्फ Epstein ही नहीं, दो रूसी महिलाओं से भी थे संबंध, Bill Gates ने खुद किए कई बड़े खुलासे

    3 hours from now

    1

    0

    अमेरिकी उद्यमी बिल गेट्स ने मंगलवार को अपने गैर-लाभकारी संगठन ‘गेट्स फाउंडेशन’ की टाउन हॉल बैठक में यौन अपराध के मामलों में दोषी जेफ्री एप्स्टीन से अपने संबंध के बारे में बात की और ‘‘अपने कृत्यों की जिम्मेदारी ली’’। गेट्स फाउंडेशन के एक प्रवक्ता ने एक बयान में कहा, ‘‘बिल ने खुलकर बात की और कई सवालों के विस्तार से जवाब दिए।’’ इस दौरान उन्होंने अपने संगठन के कर्मचारियों से माफी मांगी, लेकिन इस बात पर जोर दिया है कि उन्होंने ‘‘कुछ भी गलत नहीं किया’’। दो रुसी महिलाओं के साथ संबंध थे- बिल गेट्स ‘वॉल स्ट्रीट जर्नल’ में मंगलवार को छपी एक खबर में माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक ने यह भी स्वीकार किया कि उनके दो रूसी महिलाओं के साथ संबंध थे और उन्होंने ऐसी गलतियां कीं जिसके कारण परोपकार में लगे उनके समूह की छवि संदेह के दायरे में आई। हालांकि उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि उन्होंने एप्स्टीन के अपराधों में भाग नहीं लिया। अमेरिकी न्याय मंत्रालय द्वारा जारी एप्स्टीन मामले की जांच से संबंधित दस्तावेजों में गेट्स का नाम कई बार सामने आया है।  न्याय मंत्रालय की फाइल में गेट्स और एप्स्टीन के बीच परमार्थ परियोजनाओं के बारे में ईमेल पत्राचार, उनकी मुलाकातों की तारीखों को दर्शाने वाली कैलेंडर प्रविष्टियां और उन कार्यक्रमों में गेट्स की तस्वीरें शामिल हैं जिनमें दोनों उपस्थित थे। गेट्स पर एप्स्टीन से जुड़े किसी भी गलत काम में संलिप्तता का आरोप नहीं है और उन्होंने एप्स्टीन के अपराधों के बारे में किसी भी तरह की जानकारी होने से इनकार किया है। गेट्स ने कहा कि वह एप्स्टीन से परर्मार्थ कार्यों के बारे में चर्चा करने के लिए मिले थे और उन्हें विश्वास था कि एप्स्टीन वैश्विक स्वास्थ्य जैसे मुद्दों के लिए धन जुटाने में मदद कर सकते हैं। गेट्स ने इस महीने की शुरुआत में ऑस्ट्रेलिया के ‘9न्यूज’ को बताया, ‘‘उनके साथ बिताए हर पल पर मुझे पछतावा है और मैं इसके लिए माफी मांगता हूं।’’ पिछले महीने न्याय मंत्रालय ने एप्स्टीन से संबंधित लाखों दस्तावेज जारी किए थे जिसके बाद से इस मामले में गेट्स की तस्वीरों और उनके नाम के जिक्र ने लोगों का काफी ध्यान आकर्षित किया है। इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में संबोधन से अपना नाम वापस लिया  पिछले सप्ताह गेट्स ने नयी दिल्ली में आयोजित ‘इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट’ में संबोधन से अपना नाम वापस ले लिया ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि ‘‘ध्यान एआई समिट की प्रमुख प्राथमिकताओं पर ही केंद्रित रहे’’। मेलिंडा फ्रेंच गेट्स 2024 में गेट्स फाउंडेशन से अलग हो गई थीं और उन्होंने ‘पिवटल वेंचर्स’ के माध्यम से परोपकारी कार्यों पर ध्यान केंद्रित किया। मेलिंडा ने एप्स्टीन से बिल गेट्स के संबंधों के बारे में पूछे जाने पर कहा कि उनके पूर्व पति को ‘‘एप्स्टीन से जुड़े मामलों के लिए जवाब देना होगा’’। गेट्स और फ्रेंच गेट्स दोनों ने कहा है कि एप्स्टीन के साथ उनके संबंधों ने उनके वैवाहिक जीवन में समस्याएं पैदा कीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NCERT Controvery । सुप्रीम कोर्ट का सख्त एक्शन, BJP MP बोले- दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा
    Next Article
    फिर अंग्रेजों की तानाशाही! British में हिंदू मंदिर के बंद होने का खतरा, बंद दरवाजों के पीछे हुई बड़ी डील

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment