Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फिर अंग्रेजों की तानाशाही! British में हिंदू मंदिर के बंद होने का खतरा, बंद दरवाजों के पीछे हुई बड़ी डील

    3 hours from now

    1

    0

    पूर्वी ब्रिटेन के पीटरबरो शहर में स्थित 'भारत हिंदू समाज मंदिर' और कम्युनिटी सेंटर के अस्तित्व पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। स्थानीय पीटरबरो सिटी काउंसिल (PCC) द्वारा उस भवन को बेचने के फैसले को सही ठहराया गया है, जिसे मंदिर पिछले 4 दशकों से किराये पर इस्तेमाल कर रहा है। इस फैसले के बाद 13,000 से अधिक हिंदुओं की आस्था के केंद्र के बंद होने का डर सता रहा है।इसे भी पढ़ें: 'ViRosh' की शादी! Rashmika Mandanna और Vijay Deverakonda ने रचाई शादी, उदयपुर में आज शाम फिर लेंगे सात फेरे मंदिर प्रशासन पीटरबरो सिटी काउंसिल से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की मांग करते हुए अभियान चला रहा है। इस महीने की शुरुआत में काउंसिल कैबिनेट की बैठक में यह कहा गया कि “संपत्ति की बिक्री से करदाताओं के लिए सर्वश्रेष्ठ मूल्य दिलाने की उसकी कानूनी जिम्मेदारी” है। वहीं, मंदिर ने एक बयान में कहा, “हम भारत हिंदू समाज से जुड़े भवन की बिक्री की कड़ी निंदा करते हैं। समुदाय द्वारा बनाई गई संस्था को बंद दरवाजों के पीछे बिना पारदर्शिता या सहमति के नहीं बेचा जाना चाहिए।”इसे भी पढ़ें: Google Gemini का AI जादू, Lyria 3 से अब आपका लिखा Text बनेगा गाना, मिनटों में बनाएं Music Track  इसमें कहा गया, ‘‘यह सिर्फ संपत्ति के बारे में नहीं है, बल्कि विरासत, भरोसे और जवाबदेही के बारे में है। समुदाय जवाब पाने का हक रखता है, गोपनीयता का नहीं। इस फैसले पर सवाल उठाए जाने चाहिए और इसका विरोध किया जाना चाहिए।’’ हिंदू काउंसिल यूके, जो ब्रिटिश हिंदुओं का प्रतिनिधित्व करने वाली प्रमुख संस्था है, ने लेबर पार्टी के नेतृत्व वाली पीटरबरो सिटी काउंसिल (पीसीसी) के नए प्रशासन पर मंदिर के ‘‘सामाजिक प्रभाव मूल्य’’ को पूर्व में मानने और भारत हिंदू समाज को इसका स्वामित्व हस्तांतरित करने की प्रतिबद्धता को नजरअंदाज करने का आरोप लगाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सिर्फ Epstein ही नहीं, दो रूसी महिलाओं से भी थे संबंध, Bill Gates ने खुद किए कई बड़े खुलासे
    Next Article
    PM Modi In Israel Day2: पीएम के दौरे पर सबकी नजर, Netanyahu से सुदर्शन चक्र से लेकर Iron Dome समेत कई रक्षा सौदों पर होगी बात

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment