Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सुबह से तेज धूप निकली:सोमवार से बदल रहा है मौसम का मिजाज, 33 डिग्री पहुंचा तापमान

    36 minutes ago

    1

    0

    आजमगढ़ में शनिवार को सुबह से तेज धूप निकली है। तेज धूप निकलने से लगातार तापमान बढ़ रहा है। विगत सप्ताह शनिवार को सुबह से पड़ रही फुहारों से तापमान में काफी गिरावट आई थी। शुक्रवार शाम से ही हल्की बारिश होती रही जो पूरी रात चलती रही। विगत तीन दिनों से जिस तरह से मौसम का मिजाज बदला हुआ है और तापमान में तेजी से बढ़ रहा है। इससे एक बार फिर उमस और गर्मी बढ़ रही है। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। शनिवार को जिले का तापमान अधिकतम 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस पहुंचा गया। 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं। अचानक हुए मौसम परिवर्तन से आम जनता को गर्मी और उमस से निजात मिलती दिख रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में तापमान में गिरावट होगी और आम जनता को गर्मी और उमस से राहत मिलती नजर आएगी। आसमान में भी सुबह से ही घने बादल छाए हुए हैं। जिले में अब तक 677.4 मिमी बारिश दर्ज की जा चुकी है। जिले में सामान्य बारिश का आंकड़ा 837.1 मिमी है। पिछले 24 घंटे में 11.7 मिमी बारिश रिकॉर्ड हुई है। शनिवार को तेज हवा और बारिश के कारण जिले के अलग-अलग इलाकों में दो दर्जन से ज्यादा पेड़ गिर गए थे। प्रशासन ने पेड़ों को हटवाकर सड़क पर यातायात सुचारू कराया। घाघरा का जलस्तर बढ़ा, निगरानी बढ़ाई बारिश के बाद घाघरा नदी का जलस्तर भी बढ़ा है। इसके चलते नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। अगले 4-5 दिन बारिश के आसार मौसम विभाग के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई जगह हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ में राशन दुकान में गड़बड़ी पर मुकदमा:ई-पॉस पर अंगूठा लगवाया, राशन नहीं दिया; दुकान में 82.13 क्विंटल राशन कम मिला
    Next Article
    सिकंदरपुर में अनुदेशकों की बैठक:एरियर, नियमितीकरण और समान वेतन को लेकर संघर्ष जारी रखने का ऐलान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment