Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gandhi Jayanti: दुनिया भर के भारतीय दूतावासों में बापू को दी गई श्रद्धांजलि

    4 hours ago

    1

    0

    बीजिंग/इस्लामाबाद, दो अक्टूबर चीन, जापान, पाकिस्तान और कई अन्य देशों में भारतीय मिशनों ने शुक्रवार को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई और शांति, सत्य तथा अहिंसा के उनके सार्वभौमिक संदेश की स्थायी प्रासंगिकता को रेखांकित किया। भारतीय राजनयिकों, भारतीय प्रवासियों और स्थानीय गणमान्य लोगों ने इस मौके पर दुनियाभर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होकर गांधी को श्रद्धांजलि दी। बीजिंग में भारतीय मिशन द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारतीय राजदूत विक्रम दोरईस्वामी ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।चीन में भारतीय दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि आज भारतीय समुदाय ने जिंताई आर्ट म्यूजियम में महात्मा गांधी की 157वीं जयंती मनाई। इसमें कहा गया है कि दोरईस्वामी के साथ जिंताई आर्ट म्यूजियम के ‘क्यूरेटर’ युआन शीकुन ने भी गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बीजिंग में चीन के कलाकारों की भावपूर्ण संगीतमय प्रस्तुति और भारतीय प्रवासियों द्वारा गांधी के प्रिय भजनों की प्रस्तुतियों के साथ शांति, सद्भाव और अहिंसा का संदेश देने वाला समारोह आयोजित किया गया।शंघाई में भारतीय महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर के साथ ब्रिक्स देशों के महावाणिज्यदूतों ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। भारतीय वाणिज्य दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि ‘बापू’ को याद करते हुए माथुर और विशिष्ट वक्ताओं ने गांधी के जीवन, उनकी शिक्षाओं और आज की दुनिया में उनकी प्रासंगिकता पर विचार व्यक्त किए। जापान में भारतीय राजदूत नगमा मल्लिक ने अधिकारियों और भारतीय समुदाय के सदस्यों के साथ एडोगावा में गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किए और उनकी विरासत पर विचार व्यक्त किए।तोक्यो स्थित भारतीय मिशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि कार्यक्रम के दौरान राजदूत मल्लिक ने गांधी के मार्गदर्शक सिद्धांतों और सार्वभौमिक मूल्यों को रेखांकित किया। जापान में ही, युवा समूहों ने एदो नदी के किनारे भक्ति गीत प्रस्तुत किए और गांधी के शांति एवं अहिंसा के स्थायी संदेश को आगे बढ़ाया। इस्लामाबाद में भारत के प्रभारी राजदूत सत्यांजल पांडे और मिशन के अन्य सदस्यों ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।मिशन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘प्रभारी राजदूत सत्यांजल और मिशन के अन्य सदस्यों ने गांधी जयंती के अवसर पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके सत्य एवं अहिंसा के संदेश को याद किया।’’ नेपाल में काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने गांधी जयंती मनाई। प्रभारी राजदूत राकेश पांडे और मिशन के अधिकारियों ने इस मौके पर गांधी को श्रद्धांजलि दी। नेपाल में भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने भी गांधी के प्रिय भजनों का गायन किया।ऑस्ट्रेलिया में उच्चायुक्त नागेश सिंह ने भारतीय मिशन के अधिकारियों और कर्मचारियों, सामुदायिक नेताओं तथा भारतीय प्रवासियों के साथ कैनबरा के ग्लेब पार्क में गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। न्यूजीलैंड में उच्चायुक्त मुआनपुई सैयावी, वेलिंगटन के मेयर एंड्रयू लिटल, भारतीय समुदाय के नेताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने वेलिंगटन रेलवे स्टेशन पर गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। बहरीन में प्रभारी राजदूत राजीव कुमार मिश्रा ने गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की।भारतीय मिशन ने शांति, सत्य और अहिंसा की उनकी स्थायी विरासत को रेखांकित किया। दक्षिण कोरिया में भारतीय दूतावास के सदस्यों, भारतीय समुदाय और अन्य लोगों ने गांधी जयंती पर सोंगडो स्थित योनसेई विश्वविद्यालय में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। श्रीलंका में उच्चायुक्त संतोष झा ने गांधी जयंती के मौके पर ‘सर्वोदय श्रमदान सोसाइटी’ के सदस्यों को संबोधित किया।स्पेन में मैड्रिड स्थित भारतीय दूतावास और भारतीय समुदाय के सदस्यों ने महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए प्लाजा जोआन मिरो में एकत्र होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। बुल्गारिया में भारत के राजदूत अरुण साहू ने गांधी जयंती के मौके पर सोफिया के साउथ पार्क में महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। मंगोलिया, सऊदी अरब, दक्षिण अफ्रीका और तुर्किये समेत अन्य देशों में भी भारतीय मिशनों ने गांधी जयंती मनाई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत
    Next Article
    Israel और UAE के बीच फिर शुरू होंगी उड़ानें, फंसे यात्रियों को मिलेगी राहत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment