Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि

    4 hours from now

    1

    0

    (गुरदीप सिंह) सिंगापुर, तीन अक्टूबर सिंगापुर में भारतीय समुदाय के नेताओं ने शुक्रवार को ‘लिटिल इंडिया’ क्षेत्र में स्थित 73 साल पुराने गांधी स्माकर सभागार में गांधी जयंती मनाई जिसमें भारत की उप उच्चायुक्त सुधी चौधरी ने भी हिस्सा लिया। इस अवसर पर सुधी चौधरी ने कहा कि गांधी जयंती महात्मा गांधी के जीवन और उनकी विरासत का स्मरण कराती है। ‘सिंगापुर इंडियन फाइन आर्ट्स सोसाइटी’ (एसआईएफएएस) द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि देने के लिए भारतीय समुदाय ने प्रार्थना सभा की और पारंपरिक भारतीय नृत्य प्रस्तुत किए।चौधरी ने प्रवासी भारतीयों को संबोधित करते हुए कहा, ‘‘भारतीय संगीत, नृत्य और अन्य कला विधाओं को प्रोत्साहित करने के साथ ही एसआईएफएएस खास तौर पर आज के दिन बापू के चिरस्थायी आदर्शों को सम्मान देने में अहम भूमिका निभाती है।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ये प्रयास हमारे दोनों देशों के बीच एक सांस्कृतिक सेतु का काम करते हैं, जो लोगों के बीच संबंधों को मजबूत करते हैं और भारत-सिंगापुर की दीर्घकालिक साझेदारी को और समृद्ध बनाते हैं।’’ ‘एसआईएफएएस न्यासी मंडल’ के चेयरमैन एवं पूर्व राजनयिक शब्बीर हसनभाई ने कहा, ‘‘2022 में शुरू की गई एसआईएफएएस छात्रवृत्तियां शिक्षा के प्रति गांधीजी के नज़रिए का सम्मान करती हैं...।’’ महात्मा गांधी के दर्शन पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रख्यात वक्ता डॉ. शोभना राधाकृष्णन ने भी सभा को संबोधित किया। इस भवन का उद्घाटन 1953 में महात्मा गांधी के सम्मान में किया गया था। कार्यक्रम और छात्रवृत्ति वितरण समारोह के दौरान एसआईएफएएस के छात्रों ने भरतनाट्यम की प्रस्तुतियां दीं और पारंपरिक भारतीय संगीत पेश किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Sikkim Landslide: ग्यालशिंग में बेघर 54 परिवारों को नया मकान और जमीन देगी सरकार
    Next Article
    भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment