Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    नोएडा में सर्वर हैक कर 11 करोड़ का किया नुकसान:सात ट्रेडिंग खातों से किया गया कारोबार,पांच मिनट में बढ़ा कई गुना ट्रेड का भाव

    25 minutes ago

    1

    0

    सेक्टर-63 स्थित ट्रेडिंग प्रबंधन से जुड़ी कंपनी के सर्वर में सेंध लगाकर साइबर अपराधियों ने एमसीएक्स के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म पर अनधिकृत तरीके से कारोबार किया। आरोप है कि साइबर अपराधियों ने कंपनी के सिस्टम से जुड़े सात ट्रेडिंग खातों का इस्तेमाल कर कम मांग वाले सिल्वर ऑप्शंस में फर्जी ट्रेडिंग की। करीब 12 करोड़ रुपये के ऑप्शन प्रीमियम के जरिए कारोबार कर लगभग 11 करोड़ रुपये का संभावित अवैध लाभ कमाने की कोशिश की गई। मामले में साइबर क्राइम थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। हालांकि, जिन खाताधारकों के पैसे इस ट्रेडिंग में लगे, उन्हें धनराशि वापस मिलने की स्थिति अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस के मुताबिक, मामले में सेक्टर-61 निवासी प्रियांक द्विवेदी की शिकायत पर 18 जून को एफआईआर दर्ज की गई थी। शिकायत के अनुसार, 17 जून की रात करीब साढ़े दस से साढ़े ग्यारह बजे तक जालसाजों ने कंपनी के सर्वर और उसके पंजीकृत स्थिर आईपी पते का अनधिकृत इस्तेमाल किया। सर्वर में सेंध लगाने के बाद आरोपियों ने एमसीएक्स के ट्रेडिंग प्लेटफॉर्म तक पहुंच बनाई। 5 हजार से अनुबंधों पर ट्रेडिंग इसके बाद सात ग्राहकों के ट्रेडिंग खातों से सिल्वर ऑप्शंस में कारोबार किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने कम तरलता वाले सिल्वर ऑप्शंस अनुबंधों में 1,238 ऑर्डर लगाए। इनके जरिए करीब 5,559 अनुबंधों में अनधिकृत ट्रेडिंग की गई। पांच मिनट में 174 से 2300 रुपये पहुंचा भाव मामले की जांच में सीईआरटी-इन से फॉरेंसिक ऑडिट भी कराया गया। इसमें ट्रेडिंग के दौरान कीमत और मात्रा में हेरफेर का पैटर्न सामने आया। रिपोर्ट के मुताबिक, बेहद कम तरलता वाले एक सिल्वर ऑप्शन की कीमत करीब पांच मिनट में 174 रुपये से बढ़कर 2,300 रुपये तक पहुंच गई। जांच में करीब 12 करोड़ रुपये के ऑप्शन प्रीमियम के इस्तेमाल और लगभग 11 करोड़ रुपये के संभावित अवैध लाभ का अनुमान लगाया गया है। सात खाताधारकों को हुआ नुकसान इस मामले में जिन सात ट्रेडिंग खातों का इस्तेमाल हुआ, उनके धारकों को आर्थिक नुकसान हुआ है। इनमें शशिकांत साहू के करीब 3.15 करोड़, शांति भूषण रखेजा के 2.09 करोड़, मीनू रखेजा के 2.90 करोड़, निहार रंजन के 96 लाख, अरविंद मिश्रा के 83 लाख और रवीन साहनी के 73 लाख रुपये शामिल बताए गए हैं। रितिका लोहानी के खाते से भी ट्रेडिंग हुई और उन्हें आर्थिक नुकसान हुआ। शिकायतकर्ता का आरोप है कि सिल्वर ऑप्शंस की खरीद और बिक्री में शामिल लोग आपस में मिले हुए थे। कम कीमत और कम मांग वाले ऑप्शंस में जानबूझकर खरीदारी कर कीमत में हेरफेर किया गया। एक आरोपी गिरफ्तार, जमानत पर छूटा पुलिस ने जांच के दौरान मिले साक्ष्यों के आधार पर अंकित राय को गिरफ्तार किया था। उसे 4 सितंबर को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से बाद में उसे जमानत मिल गई। आरोपी की गिरफ्तारी के बावजूद खाताधारकों की रकम वापस मिलने को लेकर अभी स्थिति स्पष्ट नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    प्रेमानंद के शिष्य के सुसाइड का राज 9वें दिन उलझा:चश्मदीद बोला- तेज आवाज के साथ गिरे थे; 50 लोगों से पूछताछ, वजह पता नहीं
    Next Article
    चुनाव आयोग से सवाल, BJP देती है जवाब:आजमगढ़ में धर्मेंद्र यादव बोले- दल विशेष के इशारे पर काम कर रहे चुनाव आयुक्त, इस्तीफा दें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment