Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भारत में निवेश बढ़ाए Nike, वाणिज्य मंत्री Piyush Goyal ने दिया Just Do It का संदेश

    2 hours from now

    1

    0

    (सागर कुलकर्णी) वाशिंगटन, दो अक्टूबर वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने भारत में निवेश को लेकर अमेरिकी बहुराष्ट्रीय कंपनी नाइकी के नेतृत्व को संदेश देते हुए कहा, ‘‘जस्ट डू इट।’’ ‘जस्ट डू इट’ यानी ‘बस कर डालिए’ नाइकी ब्रांड का प्रसिद्ध ‘स्लोगन’ है। गोयल ने नाइकी के मुख्य परिचालन अधिकारी (सीओओ) वेंकटेश अलगिरिसामी, मुख्य कानूनी अधिकारी रॉब लेनवांड और मुख्य सरकारी एवं जन मामलों के अधिकारी जॉर्ज कासिमिरो से मुलाकात की। गोयल ने शुक्रवार को सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा, ‘‘भारत की विकास गाथा में निवेश की बात हो तो संदेश बहुत सीधा है-‘जस्ट डू इट।’’ गोयल जी20 के सदस्य देशों के व्यापार मंत्रियों की बैठक में भाग लेने के लिए मिलवॉकी में थे।नाइकी के वरिष्ठ नेतृत्व के साथ अपनी बैठक का जिक्र करते हुए गोयल ने कहा, ‘‘हमने भारत के साथ नाइकी के लंबे समय से जारी जुड़ाव को आगे बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की और विनिर्माण, स्थानीय स्तर पर खरीद तथा व्यापक खेल पारिस्थितिकी तंत्र में उसकी मौजूदगी को और मजबूत करने के तरीकों पर विचार किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Singapore के गांधी स्मारक सभागार में भारतीय समुदाय ने बापू को दी श्रद्धांजलि
    Next Article
    Canada के व्यापार मंत्री Maninder Sidhu 300 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल के साथ आएंगे भारत

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment