Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एशियाड- में कुराश खिलाड़ी यश कुमार का डोप टेस्ट पॉजिटिव:सैंपल में 3 प्रतिबंधित पदार्थ मिले; OCA ने किया प्रोविजनल सस्पेंड

    41 minutes ago

    1

    0

    नागोया में चल रहे एशियन गेम्स में भारतीय कुराश खिलाड़ी यश कुमार चौहान का डोप टेस्ट पॉजिटिव आया है। 24 साल के यश के 27 सितंबर को लिए गए डोप सैंपल में तीन प्रतिबंधित पदार्थ मिले हैं। इसके बाद एशियन ओलिंपिक काउंसिल (OCA) ने उन्हें तत्काल प्रभाव से प्रोविजनल सस्पेंड कर दिया है। अब वे एशियन गेम्स से जुड़ी किसी भी खेल गतिविधि में हिस्सा नहीं ले सकेंगे। सैंपल में 3 प्रतिबंधित पदार्थ मिले इंटरनेशनल टेस्टिंग एजेंसी (ITA) के अनुसार, यश का डोप सैंपल 27 सितंबर को प्रतियोगिता के दौरान लिया गया था। जांच में उनके सैंपल में मीटैंडिएनोन, GW1516 और मेफेंटरमाइन मिले। ये तीनों पदार्थ खेलों में प्रतिबंधित हैं। मीटैंडिएनोन एक स्टेरॉयड है, जबकि GW1516 और मेफेंटरमाइन भी वाडा की प्रतिबंधित पदार्थों की सूची में शामिल हैं। इसे डोप सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने की पुष्टि माना जाता है। B सैंपल की जांच करा सकते हैं यश कुमार चौहान को अपने B सैंपल की जांच कराने का अधिकार है। वे अपने प्रोविजनल सस्पेंशन को कोर्ट ऑफ आर्बिट्रेशन फॉर स्पोर्ट्स (CAS) के एंटी-डोपिंग डिविजन में चुनौती भी दे सकते हैं। B सैंपल की जांच के बाद मामले में आगे की कार्रवाई एंटी-डोपिंग नियमों के तहत होगी। इसलिए अभी यश के मामले में अंतिम फैसला होना बाकी है। 27 सितंबर को ही मुकाबला हारकर बाहर हुए थे यश ने एशियन गेम्स में पुरुषों के 90 किग्रा वर्ग में हिस्सा लिया था। 27 सितंबर को राउंड ऑफ 16 के मुकाबले में उन्हें तजाकिस्तान के शाकर्ममद मिरमामदोव से हार मिली थी। इसके साथ ही वे प्रतियोगिता से बाहर हो गए थे। एशियन गेम्स में कुराश की स्पर्धाएं 26 से 29 सितंबर तक हुई थीं। कुराश में भारत को मिला एक मेडल भारत को इस बार कुराश में एक मेडल मिला। पिंकी बलहारा ने महिलाओं के 78 किग्रा वर्ग में ब्रॉन्ज मेडल जीता। डोप टेस्ट में AAF क्या होता है? किसी खिलाड़ी के डोप सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ मिलने पर इसे डोप सैंपल में प्रतिबंधित पदार्थ पाए जाने की पुष्टि माना जाता है। इसके बाद खिलाड़ी को B सैंपल की जांच कराने और मामले में अपना पक्ष रखने का अधिकार होता है। अंतिम कार्रवाई एंटी-डोपिंग प्रक्रिया पूरी होने के बाद तय की जाती है। --------------------------------------- स्पोर्ट्स की यह खबर भी पढ़ें… पाकिस्तान से पिछले 6 टी-20 नहीं हारा भारत:आज पहली बार एशियन गेम्स में भिड़ेंगे; 383 दिन और 6 क्रिकेट मैच से हाथ नहीं मिलाया एशियन गेम्स में मेंस क्रिकेट का फाइनल आज भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा। मुकाबला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। दोनों के बीच खेले गए पिछले 6 टी-20 में हर बार भारत जीता है। पाकिस्तान ने आखिरी बार 2022 एशिया कप में भारत को हराया था। पूरी खबर
    Click here to Read more
    Prev Article
    इंडिया-A ने ऑस्ट्रेलिया-A के खिलाफ दूसरा टेस्ट ड्रॉ कराया:यश राठौड़ ने 80 रन बनाए, तुषार की फिफ्टी; सीरीज 1-0 से भारत ने जीती
    Next Article
    भारतीय हॉकी अंपायर पर यौन शोषण के आरोप:मलेशियाई महिला अफसर को गले लगाने की कोशिश की थी; एशियन गेम्स से वापस भेजा गया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment