Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सोमवार को धूप के बाद मंगलवार को बादल:सुबह से ही आसमान में बादल छाए, रविवार शाम हुई थी जिले के आउटर वाले इलाकों में बारिश

    8 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ में रविवार की शाम जिले के आउटर वाले इलाके कप्तानगंज कंधरापुर में हुई बारिश के बाद सोमवार को सुबह से ही आसमान में बादल छाए हुए थे। सोमवार को दोपहर से तेज धूप निकली जिसके कारण लोगों को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। हालांकि शुक्रवार को दोपहर जिले में धूप निकली हुई थी। वहीं मंगलवार को सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। मौसम विभाग ने आज भी बारिश का अलर्ट जारी किया है। जिले में अब तक 592.1 प्रतिशत बारिश हो चुकी है जबकि जिले में 693.6एमएम बारिश होनी है। ऐसे में यदि आंकड़ों पर नजर डाली जाए तो अभी 15 एमएम बारिश और होनी है। जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया है। इसके साथ ही जिले में 20 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही है। मौसम विभाग का दावा है कि आने वाले दिनों में जिले में जोरदार बारिश होगी। बारिश से किसानों को राहत मिली है। खेतों में पानी पहुंचने से धान की रोपाई तेज होने की उम्मीद है। खरीफ की फसलों के लिए भी मौसम अनुकूल बना है। बारिश से घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ा है। इसके बाद प्रशासन ने नदी किनारे के संवेदनशील इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है। डीएम रविंद्र कुमार ने नदी किनारे के क्षेत्रों का निरीक्षण कर अधिकारियों को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं। लोगों से नदी के पास नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले चार-पांच दिनों तक बारिश का दौर जारी रह सकता है। इस दौरान कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। प्रशासन ने राजस्व, सिंचाई, आपदा प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बांदा में 43 मुकदमों से जुड़ी 62 हजार की अवैध:फतेहगंज थाना परिसर में 'ऑपरेशन दहन' के तहत 675 क्वार्टर देशी और 119 लीटर कच्ची शराब नष्ट की गई
    Next Article
    बलरामपुर में राप्ती नदी शांत, बाढ़ का खतरा टला:सिसई घाट पर जलस्तर खतरे के निशान से नीचे, प्रशासन रख रहा पैनी नजर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment