Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में सड़क हादसा, तीन युवकों की मौत:तेज रफ्तार स्विफ्ट कार पेड़ से जा टकराई, 6 घायलों को भेजा गया अस्पताल

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ जिले के फूलपुर थाना क्षेत्र के जगदीशपुर में तेज रफ्तार स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। इस हादसे में पंजाब नंबर की कार पर कुल 9 व्यक्ति सवार थे जिसमें से तीन की मौत हो गई। जबकि 6 गंभीर रूप से घायल है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। मामले की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और मौके पर पहुंचे फूलपुर सर्कल के क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह और थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। यह हादसा मंगलवार की सुबह 5 बजे हुआ। गणेश प्रतिमा स्थापित करके जाते समय हुआ हादसा इस बारे में फूलपुर के क्षेत्राधिकारी किरण पाल सिंह ने बताया कि पंजाब नंबर की स्विफ्ट कार पर 9 लोग सवार होकर फूलपुर से सरायमीर जा रहे थे और सभी ने गणेश प्रतिमा स्थापित की थी और सभी राजभर पंडाल में थे। जगदीशपुर के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए पलट गई। इस हदसे में सत्यम मोदनवाल 20 पुत्र रामवेश, निखिल गुप्ता 17 पुत्र रामफेर गुप्ता की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि लकी सोनकर 19 पुत्र अनिल सोनकर की फूलपुर के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। अन्य सभी 6 घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घायलों में अंश सोनकर पुत्र लालचंद सोनकर 17 अनमोल मोदनवाल 18 पुत्र नीरज मोदनवाल किशन मोदनवाल 20 पुत्र पंकज मोदनवाल सक्षम बरनवाल 17 पुत्र त्रिभुवन बरनवाल अनुराग पांडे पुत्र सुनील पांडे शगुन उर्फ कौस्तुभ पांडे पुत्र कमलदेव पांडे प्रमुख हैं। क्षेत्राधिकारी का कहना है कि मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। इसके साथ ही डेड बॉडी को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में युवक से 10.40 लाख की ठगी:ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर पैसे जमा कराए, वापस मांगने पर इंकार
    Next Article
    गाजियाबाद में टेम्प्रेचर 32°C:धूप निकली, रुक-रुककर हवा बह रही,20 सितंबर से बारिश के आसार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment