Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में SI संजय कुमार सिंह निलंबित:गैंगस्टर को थाने से भगाने का आरोप लगा था, जांच के बाद कार्रवाई

    8 hours ago

    1

    0

    गंभीरपुर थाने में तैनात रहे सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह को एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने निलंबित कर दिया है। उन पर अनुशासनहीनता, जिम्मेदारियों के निर्वहन में लापरवाही और गैंगस्टर सद्दाम को थाने से भगाने में सहयोग करने के आरोप लगे थे। शिकायत के बाद कराई गई जांच में आरोप सही पाए गए। इसके बाद एसएसपी ने निलंबन के साथ विभागीय कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। गैंगस्टर को थाने से भगाने का आरोप गंभीरपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले हिस्ट्रीशीटर सद्दाम का नाम साइबर ठगी के एक मामले की विवेचना में सामने आया था। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया था, लेकिन वह थाने से ही भाग गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों की मिलीभगत से सद्दाम को थाने से भागने में मदद मिली। इस मामले में पहले ही थाने के आरक्षी रुद्र प्रताप सिंह को निलंबित किया जा चुका है। अब जांच में सब इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की भूमिका सामने आने के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की गई है। प्रार्थना पत्रों के निस्तारण में भी लापरवाही संजय कुमार सिंह पर प्रार्थना पत्रों का समय से निस्तारण नहीं करने और पीड़ितों की शिकायतों में रुचि नहीं लेने के भी आरोप लगे हैं। एसएसपी की जांच में इन मामलों में भी लापरवाही सामने आने के बाद निलंबन की कार्रवाई की गई। 65 दिन में 31 पुलिसकर्मी निलंबित आजमगढ़ में पुलिस विभाग के खिलाफ शिकायतों और अनुशासनहीनता के मामलों में लगातार कार्रवाई की जा रही है। पिछले 65 दिनों में जिले में 31 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया जा चुका है। अधिकारियों का कहना है कि पुलिसकर्मियों की कार्यप्रणाली में लापरवाही और अनुशासनहीनता को किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सभी पुलिसकर्मियों को चेतावनी एसएसपी डॉ. अनिल कुमार ने जिले के सभी पुलिसकर्मियों को ईमानदारी और अनुशासन के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अनुशासनहीनता या आर्थिक अपराध में संलिप्तता की शिकायत मिलने पर संबंधित पुलिसकर्मी के खिलाफ सख्त विभागीय और अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भदोही में दो युवतियों ने जहर खाया, एक की मौत:सहेली का अस्पताल में इलाज, पुलिस जांच जारी
    Next Article
    बरेली में तेज बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव:32°C रहेगा तापमान, रुक-रुककर हो रही है बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment