Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ में धारदार हथियार से महिला की हत्या:स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से लथपथ शव; पति-बेटा मुंबई में करते हैं काम

    3 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ के बरदह थाना क्षेत्र में गुरुवार को 40 वर्षीय महिला की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। दोपहर में स्कूल से घर लौटे बच्चों ने मां का खून से लथपथ शव पड़ा देखा तो शोर मचा दिया। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मृतका की पहचान अकबरी बानो (40) पत्नी मोहम्मद ताहिर के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही डायल-112 के साथ स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। घटना की गंभीरता को देखते हुए एसपी सिटी मधुवन सिंह, सीओ लालगंज भूपेश कुमार पांडेय और फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। घर में अकेली थी महिला पुलिस के अनुसार, अकबरी बानो के पति मोहम्मद ताहिर मुंबई के भिवंडी में लूम चलाते हैं। उनका बड़ा बेटा मोहम्मद समीर भी मुंबई में काम करता है। घर पर अकबरी बानो अपने दो बेटों मो. अमीर (16) और मो. असद (8) के साथ रहती थी। गुरुवार दोपहर दोनों बच्चे स्कूल से घर पहुंचे। घर में मां का शव खून से लथपथ पड़ा देखकर उन्होंने शोर मचाया। इसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। धारदार हथियार से हत्या की आशंका पुलिस को महिला के शव पर खून के निशान मिले हैं। प्रथम दृष्टया धारदार हथियार से हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है। हालांकि हत्या की वजह और घटना में इस्तेमाल हथियार को लेकर पुलिस की जांच जारी है। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस आसपास के लोगों और गांव के कई लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही घटना से जुड़े संभावित कारणों और संदिग्धों की जानकारी जुटाई जा रही है। शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा जा रहा पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजने की कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जांच के बाद हत्या की वजह और घटना में शामिल लोगों के बारे में स्थिति स्पष्ट होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण:मांस की दुकानों व कचरे से सुरक्षा को खतरा, कमिश्नर ने कार्रवाई के दिए निर्देश
    Next Article
    सई नदी में रोज जा रहा 59.88 MLD सीवेज:बिजनौर में बन रहा 100 MLD STP; 2044 तक लखनऊ में सीवेज शोधन क्षमता बढ़ेगी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment