Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास अतिक्रमण और अवैध निर्माण:मांस की दुकानों व कचरे से सुरक्षा को खतरा, कमिश्नर ने कार्रवाई के दिए निर्देश

    3 hours ago

    1

    0

    चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर गुरुवार को एयरपोर्ट एनवायरनमेंट मैनेजमेंट कमेटी की बैठक हुई। मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत की अध्यक्षता में हुई बैठक में एयरपोर्ट और उसके आसपास की सुरक्षा व दूसरी व्यवस्थाओं को लेकर चर्चा की गई। बैठक में एयरपोर्ट प्रशासन के साथ नगर निगम, पुलिस और दूसरे संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एयरपोर्ट की जमीन पर हो रहे अतिक्रमण का मुद्दा उठा। एयरपोर्ट के आसपास अनुमति वाली मांस की दुकानों, जगह-जगह जमा कचरे और जलभराव की समस्या पर भी चर्चा हुई। एयरपोर्ट के पास हो रहे अवैध निर्माण और ऊंची इमारतों को लेकर भी अधिकारियों ने स्थिति की समीक्षा की। अधिकारियों ने माना कि इन समस्याओं का असर एयरपोर्ट की सुरक्षा और कामकाज पर पड़ सकता है। संबंधित विभागों को कार्रवाई के निर्देश मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत ने सभी संबंधित विभागों को इन समस्याओं पर जरूरी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एयरपोर्ट के आसपास सुरक्षित और साफ माहौल बनाए रखने के लिए सभी विभागों को मिलकर काम करना होगा। समस्याओं के समाधान में देरी न हो, इसके लिए समयबद्ध कार्रवाई करने पर भी जोर दिया गया। बेहतर काम करने वाले अधिकारी सम्मानित बैठक के दौरान एयरपोर्ट की सुरक्षा, पर्यावरण और बेहतर संचालन में सहयोग करने वाले विभिन्न विभागों और एजेंसियों के अधिकारियों को सम्मानित भी किया गया। सभी विभागों ने एयरपोर्ट के आसपास की समस्याओं को दूर करने के लिए आपसी तालमेल और सहयोग और मजबूत करने की बात कही।
    Click here to Read more
    Prev Article
    DGP आवास के पास LLB छात्र की मौत:एक्सीडेंट के बाद रोड पर तड़पता रहा, समय से नहीं मिला उपचार; अधिक खून बहने से गई जान
    Next Article
    आजमगढ़ में धारदार हथियार से महिला की हत्या:स्कूल से लौटे बच्चों ने देखा मां का खून से लथपथ शव; पति-बेटा मुंबई में करते हैं काम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment