Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आजमगढ़ मंडल कमिश्नर बलिया पहुंचे:बोले- सभी को समय पर न्याय मिले, 15 दिन में अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर कार्रवाई का निर्देश

    2 hours ago

    1

    0

    आजमगढ़ मंडल कमिश्नर विवेक ने मंगलवार को बलिया कलेक्ट्रेट कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। उन्होंने विभिन्न कार्यालयों की कार्यप्रणाली का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कमिश्नर ने जिलाधिकारी कार्यालय, आंग्ल लेखाकार कार्यालय, संयुक्त कार्यालय, प्रपत्र ग्रह, मुख्य राजस्व लेखाकार, निराकरण पोर्टल, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी कार्यालय और भूलेख कार्यालय का विस्तृत निरीक्षण किया। इसके अतिरिक्त, उन्होंने न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी, अपर जिलाधिकारी (नमामि गंगे), न्यायालय नगर मजिस्ट्रेट, अपर जिलाधिकारी कार्यालय, न्यायिक अभिलेखागार, न्यायालय चकबंदी कार्यालय और राजस्व अभिलेखागार में भी व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान, कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता से जुड़े कार्यों में पारदर्शिता और त्वरित निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि लोगों को समय पर न्याय और सुविधाएं मिलें, और देर से आए फरियादी को भी न्याय मिले। कलेक्ट्रेट स्थित आपदा कंट्रोल रूम में कमिश्नर की अध्यक्षता में एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। इसमें सभी एसडीएम, बीडीओ और ईओ उपस्थित रहे। बैठक में आईजीआरएस (एकीकृत शिकायत निवारण प्रणाली) और जनसुनवाई प्रकरणों की समीक्षा की गई, जहां कमिश्नर ने गुणवत्ता और पारदर्शिता पर विशेष जोर दिया। बलिया के विकास कार्यों और निर्माणाधीन परियोजनाओं की समीक्षा के लिए विकास भवन सभागार में भी एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। कमिश्नर विवेक ने विकास कार्यों की प्रगति पर सख्त रुख अपनाया और अधिकारियों को निष्ठापूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते हुए, कमिश्नर ने मुख्य चिकित्साधिकारी को 15 दिन के भीतर अवैध अल्ट्रासाउंड केंद्रों की पहचान कर जांच करने और अनियमितता पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने प्राइवेट अस्पतालों की भी जांच कर यह सुनिश्चित करने को कहा कि वहां कार्यरत डॉक्टर योग्य हों, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाए। शिक्षा को प्राथमिकता बताते हुए, कमिश्नर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) को विद्यालयों में शिक्षकों की उपस्थिति, पढ़ाई की गुणवत्ता और मध्याह्न भोजन की नियमित जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। निर्माण कार्यों की समीक्षा के दौरान, सेतु निर्माण और सड़कों की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया गया। कमिश्नर ने निर्देश दिया कि जहां भी सड़कें खराब हों, उन्हें तत्काल ठीक कराया जाए। इस दौरान जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह, सीडीओ ओजस्वी राज, सीआरओ त्रिभुवन, एडीएम अनिल कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट आसाराम शर्मा सहित समस्त जिला स्तरीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    कांवड़ पथ पर वारदात की साजिश नाकाम:तीन आरोपी अवैध हथियारों और बदली नंबर प्लेट वाली कार सहित गिरफ्तार
    Next Article
    नगर निगम में लगा संभव दिवस:अतिक्रमण, सफाई और लाइट से जुड़ीं 10 शिकायतें आईं, दो का निस्तारण हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment