Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंखें निकाल लूंगा...राजेश सिंह नाम है मेरा, VIDEO:मऊ में रेलवे के पार्सल अधीक्षक ने RPF जवान को धमकाया, गालियां दीं

    7 hours ago

    1

    0

    मऊ में रेलवे पार्सल अधीक्षक ने RPF के जवान से गाली-गलौज की और सरेआम धमकी दी। वह अपना नाम बताते हुए जवान की आंख निकालने की धमकी देते हुए भोजपुरी में कह रहे- राजेश सिंह नाम ह, पार्सल अधीक्षक मऊ... अंखिया निकाल लेब…जानत नाही हउव केसे बात करत हवअ...। इसका घटना का 1:45 सेकेंड का एक वीडियो भी सामने आया है। आरपीएफ जवान आरोपी से लगातार सही से बात करने की बात कर रहा जबकि पार्सल अधीक्षक लगातार ऊंची आवाज में धमकी देते हुए गाली-गलौज और मारपीट पर उतारू है। मंगलवार की यह घटना रेलवे पार्सल ऑफिस की है। आरपीएफ सिपाही की पहचान अमित कुमार यादव के रूप में हुई है। वह वर्तमान में छत्तीसगढ़ में तैनात हैं। हालांकि, इस मामले में उच्चाधिकारियों ने हस्तक्षेप कर समझौता करा दिया है। पहले सुनिए पार्सल अधीक्षक ने क्या कहा… सामने आए वीडियो में चश्मा लगाए हुए एक व्यक्ति दिख रहा जोकि एक दूसरे व्यक्ति को धमकी दे रहा। चश्मा वाला खुद को पार्सल अधीक्षक मऊ राजेश सिंह बता रहा। वह जोर-जोर से अपना नाम और पद बताते हुए धमकी दे रहा कि आरपीएफ जवान की आंखें निकाल लेगा। 2 मिनट लगेगा आंखें निकालने में…। वह कह रहा कि जानते नहीं किससे बात कर रहे हो। पार्सल के पहले तुम्हारा पार्सल जाएगा। वह वीडियो में भद्दी-भद्दी गालियां भी बकते नजर आ रहा। ऑफिस में पार्सल को लेकर तू-तू, मैं-मैं… छत्तीसगढ़ में आरपीएफ में तैनात अमित कुमार यादव मूलत: मऊ के रहने वाले हैं। मंगलवार को शाम करीब 4:30 बजे वे एक पार्सल बुक करने रेलवे पार्सल ऑफिस पहुंचे थे। बताया जा रहा कि पार्सल खुला हुआ था। अधीक्षक राजेश सिंह ने पार्सल पैक कराने को कहा। लेकिन अमित बिना पैक किए ही सामान भेजने को कह रहे थे। इसी मामले को लेकर राजेश और अमित के बीच बात होते-होते कहासुनी होने लगी। दरअसल, अमित ने बताया कि वह आरपीएफ में हैं और खुला ही पार्सल भेज दें, वह देख लेंगे। इस पर राजेश ने कहा- मैं भी 15 साल आरपीएफ में रहने के बाद ही पार्सल में ट्रांसफर हुआ हूं। मुझे मत समझाओ। इसके बाद दोनों में कहासुनी हुई और राजेश सिंह भड़क गए। हालांकि, बताया जा रहा कि मामला बढ़ने पर रेलवे अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और दोनों के बीच समझौता करा दिया। समझौते के बाद वायरल कर दिया VIDEO जीआरपी के अधिकारियों ने बताया- हंगामा होते देख अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। दोनों पक्षों को कार्यालय में बुलाया गया था। दोनों पक्षों की बात सुनने के बाद उनमें समझौता करा दिया गया था। पर इसके बावजूद रात में आरपीएफ जवान ने इस वीडियो को वायरल कर दिया। लोगों ने कानपुर प्रकरण से जोड़ा इस वीडियो को सोशल मीडिया पर लोगों ने कानपुर के HDFC बैंक प्रकरण से जोड़ा है। जिसमें एक महिला कर्मचारी ने महिला ग्राहक को अपनी जाति बताते हुए अभद्र बातें कही थीं और धमकाया था। अब जानिए क्या है कानपुर HDFC बैंक प्रकरण... बीते कुछ दिनों से सोशल मीडिया पर कानपुर के HDFC बैंक का प्रकरण चर्चा में बना हुआ है। यह वीडियो 6 जनवरी को पनकी सेक्टर-2 स्थित HDFC ब्रांच का बताया जा रहा है। वीडियो में बैंक की महिला कर्मचारी आस्था सिंह ने महिला ग्राहक ऋतु त्रिपाठी से बदसलूकी की। वीडियो में आस्था सिंह कहती है- ठाकुर हूं मैं...ऐसी की तैसी कर दूंगी। गुस्से में लैपटॉप उठाकर ग्राहक को मारने का प्रयास किया। बाद में ऋतु त्रिपाठी ने महिला कर्मचारी पर अभद्रता करने और जात बताकर धमकाने का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत की और सोशल मीडिया पर वीडियो बनाकर शेयर किया। हालांकि बाद में बैक कर्मी आस्था सिंह ने सार्वजनिक माफी मांगते हुए वीडियो शेयर किया। ------------------------------------- ये खबर भी पढ़िए… पीलीभीत में महिला को बाघ ने मार डाला:घर से 200 मीटर दूर घने जंगल में मिला क्षत-विक्षत शव, पेट और गले का मांस गायब पीलीभीत में 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला को बाघ ने मार डाला। महिला किसी काम के चलते जंगल में गई हुई थी। तभी झाड़ियों में छिपे बाघ ने हमला कर दिया। जबड़े में गला दबोचकर घने जंगल में लेकर चला गया। परिजनों को सुबह महिला का शव कॉलोनी से महज 200 मीटर दूर जंगल में पड़ा मिला। महिला के पेट और गले का मांस गायब था। गले की हड्‌डी को बाघ ने तोड़ दिया था। शरीर पर खरोंच के कई निशान थे। पढ़िए पूरी खबर..
    Click here to Read more
    Prev Article
    KGMU के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में बनेगा कंट्रोल रूम:देर रात आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, टॉप डॉक्टर करेंगे मॉनिटरिंग
    Next Article
    KGMU में दा विंची तकनीक की एंट्री:अब ऑपरेशन में ज्यादा सटीकता, मरीजों को तेज रिकवरी का भरोसा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment