Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    KGMU के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में बनेगा कंट्रोल रूम:देर रात आने वाले मरीजों को मिलेगी राहत, टॉप डॉक्टर करेंगे मॉनिटरिंग

    6 hours ago

    1

    0

    KGMU के लारी कार्डियोलॉजी विभाग में अब मरीजों को रात के समय इलाज से जुड़ी परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा। विभाग ने मरीजों और उनके तीमारदारों की सुविधा के लिए रात में एक विशेष कंट्रोल रूम स्थापित करने का निर्णय लिया है। इसकी निगरानी वरिष्ठ डॉक्टरों के हाथ में होगी। रात के मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत विभागाध्यक्ष डॉ. ऋषि सेठी ने बताया कि दिन के समय मरीज और उनके परिजन अपनी समस्याएं आसानी से डॉक्टरों और अधिकारियों तक पहुंचा देते हैं, लेकिन रात में अक्सर समन्वय की कमी महसूस होती है। इसे देखते हुए नई व्यवस्था लागू की जा रही है। हर दिन 200 से ज्यादा मरीज पहुंचते हैं लारी कार्डियोलॉजी की इमरजेंसी में 24 घंटे के भीतर 200 से अधिक मरीज इलाज के लिए पहुंचते हैं। इनमें से करीब 60 प्रतिशत मरीज रात 8 बजे से सुबह 7 बजे के बीच आते हैं, जबकि 40 प्रतिशत मरीज दिन में इलाज के लिए पहुंचते हैं। मरीजों की बढ़ती संख्या और रात में आने वाली चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए कंट्रोल रूम की जरूरत महसूस की गई। स्थापित किया जाएगा कंट्रोल रूम नई व्यवस्था के तहत कंट्रोल रूम में अलग स्टाफ तैनात किया जाएगा। इमरजेंसी स्टाफ को अलग रखते हुए अन्य कर्मचारियों की ड्यूटी रोटेशन के आधार पर लगाई जाएगी। कंट्रोल रूम में वरिष्ठ और कनिष्ठ जनसंपर्क अधिकारी के साथ सोशल वर्कर भी मौजूद रहेंगे। इनकी पूरी निगरानी वरिष्ठ डॉक्टर करेंगे। उनकी ड्यूटी मुख्य रूप से प्रशासनिक समन्वय और मरीजों की समस्याओं के समाधान के लिए होगी। रात में चुने हुए अधिकारी रहेंगे मौजूद रात के समय इलाज के लिए सीमित संख्या में वरिष्ठ डॉक्टर और अधिकारी उपलब्ध रहते हैं। ऐसे में कंट्रोल रूम के जरिए मरीजों और उनके परिजनों को तुरंत मार्गदर्शन और सहायता मिल सकेगी। नई व्यवस्था से उम्मीद है कि लारी कार्डियोलॉजी विभाग में रात के समय होने वाली अव्यवस्था और शिकायतों में कमी आएगी और मरीजों को बेहतर अनुभव मिलेगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    एक मंत्री मूंछो पर ताव देते रहे...दूसरे झपकी लेते रहे:यूपी बजट स्पीच के सबसे इंट्रेस्टिंग पल VIDEO में देखिए
    Next Article
    आंखें निकाल लूंगा...राजेश सिंह नाम है मेरा, VIDEO:मऊ में रेलवे के पार्सल अधीक्षक ने RPF जवान को धमकाया, गालियां दीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment