Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्चरी कोच को 5 साल की सजा:जूनियर नेशनल प्लेयर का सोनीपत होटल में सेक्सुअल हैरासमेंट किया; फौज की नौकरी छोड़ कोच बना

    6 hours ago

    1

    0

    हरियाणा के सोनीपत की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट ने नेशनल लेवल की आर्चरी प्लेयर से छेड़छाड़ और सेक्सुअल हैरासमेंट मामले में दोषी ठहराए गए कोच को 5 साल की सजा सुनाई है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश नरेंद्र की कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट में कोच कुलदीप वेदवान पर 15 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया है। यह मामला अगस्त 2023 में मुरथल थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। दोषी ठहराया गया कोच मूलरूप से उत्तरप्रदेश के बागपत का रहने वाला है। वह यूपी, पुडुचेरी व जम्मू-कश्मीर में आर्चरी अकादमी भी चलाता है। आरोप था कि जूनियर गर्ल प्लेयर को बड़े मौके दिलाने के नाम पर झांसे में लेने की कोशिश की। फिर होटल में संबंध बनाने की कोशिश की। इस केस में आरोपी कोच पहले करीब एक साल जेल में बंद रहा। बाद में जमानत मिल गई थी। 15 मई को कोर्ट ने उसे दोषी ठहराया था, जिसके बाद हिरासत में ले लिया गया था। 20 मई को सजा सुनाई गई। फास्ट ट्रैक कोर्ट में चली सुनवाई यह मामला सोनीपत की फास्ट ट्रैक स्पेशल कोर्ट में चला। स्पेशल प्रॉसिक्यूटर विजेंद्र सिंह खत्री ने बताया कि अदालत में दोनों पक्षों की दलीलें और साक्ष्यों पर सुनवाई के बाद 15 मई को दोषी करार दिया था। कोर्ट ने पॉक्सो एक्ट के सेक्शन-10 में 5 साल कठोर कारावास और 10 हजार जुर्माने की सजा सुनाई। जुर्माना न भरने पर 3 महीने की अतिरिक्त सजा होगी। वहीं पॉक्सो एक्ट के सेक्शन-12 में 3 साल की कठोर कारावास व 5 हजार जुर्माना किया। जुर्माना न चुकाने पर एक माह की अतिरिक्त सजा भुगतनी होगी। 6 पॉइंट्स में पढ़िए मामला क्या था… एशिया कप के लिए चयन के बाद परिवार को बताई बात पीड़िता का ट्रायल के बाद एशिया कप सिंगापुर के लिए चयन हो गया था। इसके बाद उसने अपने पिता को फोन कर सोनीपत बुलाया और उनके साथ घर लौट गई। कुछ समय बाद उसने अपनी मां को पूरे घटनाक्रम की जानकारी दी। परिवार ने बाद में इस मामले की शिकायत श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड से की, जहां एक जांच कमेटी बनाई गई। कमेटी के सामने बयान दर्ज कराने के बाद पीड़िता को सोनीपत में केस दर्ज कराने की सलाह दी गई। इसके बाद 18 अगस्त 2023 को वह अपने पिता के साथ मुरथल थाना पहुंची, जहां आरोपी कोच कुलदीप के खिलाफ केस दर्ज किया गया। पुलिस ने मामले की जांच महिला जांच अधिकारी को सौंपी। स्पेशल रिपोर्ट उच्च अधिकारियों व संबंधित मजिस्ट्रेट को भेजी गई। कौन है कोच कुलदीप वेदवान… खुद प्लेयर रहा, फौज की नौकरी छोड़ कोच बना यूपी के बागपत जिले का रहने वाला कुलदीप वेदवान खुद नेशनल लेवल का आर्चरी प्लेयर रहा। बताया जाता है कि वह सेना में भर्ती हुआ। साल 2009 में बागपत में वेदवान आर्चरी अकादमी की स्थापना की। साल 2012 में नौकरी छोड़कर कोचिंग करने का फैसला लिया। 2010 से 2013 के बीच देशभर में बढ़ाया नेटवर्क वर्ष 2010 से 2013 के बीच गाजियाबाद में गुरुकुल द स्कूल आर्चरी अकादमी, कानपुर देहात आर्चरी अकादमी और पुडुचेरी में अशोका आर्चरी अकादमी शुरू की गईं। वर्ष 2017 में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स ज्वाइन किया। यहां उन्होंने पैरा आर्चरी खिलाड़ियों को ट्रेनिंग देना शुरू किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सास की चिता सजा रहे दामाद को खा गया मगरमच्छ:गोंडा में ससुर बोले- कौन जान देने के लिए नदी में कूदता; नोएडा से आया था
    Next Article
    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल बोले- मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे; अखिलेश ने कहा- शिक्षकों को इंसाफ दिलाएंगे; शादी के दिन रेप केस में दूल्हा अरेस्ट

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment