Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी दिनभर, 15 बड़ी खबरें:राहुल बोले- मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे; अखिलेश ने कहा- शिक्षकों को इंसाफ दिलाएंगे; शादी के दिन रेप केस में दूल्हा अरेस्ट

    3 hours ago

    2

    0

    नमस्कार, आज की सबसे बड़ी खबर राहुल गांधी द्वारा पीएम मोदी और अमित शाह को गद्दार कहने को लेकर है। वहीं, दूसरी बड़ी खबर यूपी में पड़ रही भीषण गर्मी और लू अलर्ट से जुड़ी है। चलिए, सिलसिलेवार तरीके से पढ़ते हैं कि यूपी में दिनभर क्या कुछ खास रहा… पहले टॉप 5 खबरें… 1- राहुल बोले- आर्थिक तूफान सर पर, मोदी मेलोनी को टॉफी खिला रहे रायबरेली में राहुल बोले- आर्थिक तूफ़ान सर पर है, और हमारे प्रधानमंत्री इटली में मेलोनी को टॉफी खिला रहे। याद रखना, जैसे कोरोना के समय रोए थे, वैसे ही टीवी पर फिर आएंगे। हाथ जोड़ रोएंगे। कहेंगे- मेरी गलती नहीं है। जब RSS के कार्यकर्ता आपके सामने आएंगे तो खुलकर कहिएगा कि आपका प्रधानमंत्री, गृह मंत्री गद्दार है। आपने हिंदुस्तान को बेचने का काम किया है। पूरी खबर पढ़ें 2- योगी बोले- कांग्रेस के युवराज माफी मांगे, फडणवीस ने बताया रिजेक्टेड माल राहुल के बयान पर भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा- यह उनकी अराजकतावादी मानसिकता को दिखाता है। सीएम योगी ने कहा- कांग्रेस के 'युवराज' को अपने आपत्तिजनक, असंसदीय वक्तव्य के लिए देश से सार्वजनिक रूप से क्षमा मांगनी चाहिए। गिरिराज सिंह ने कहा- वे मोदी को गाली नहीं दे रहे हैं, बल्कि देश को गाली दे रहे हैं। देवेंद्र फडणवीस ने कहा- राहुल रिजेक्टेड माल हैं। पूरी खबर पढ़ें 3- यूपी में भीषण गर्मी-तापमान 46°C पार; डिप्टी सीएम बोले- धूप में मत निकलिए यूपी में भीषण गर्मी पड़ रही। जू में पानी डालकर जानवरों को ठंडक पहुंचाई जा रही। गोरखपुर चिड़ियाघर में दरियाई घोड़ा दिन में पानी से बाहर नहीं आ रहा है। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक बोले- जरूरत न हो तो धूप में मत निकलिए। प्रदेश में 8वीं तक के सरकारी स्कूलों में समर वेकेशन घोषित कर दी गई। डीएम ने प्राइवेट स्कूलों को भी 15 जून तक बंद करने के निर्देश दिए हैं। पूरी खबर पढ़ें 4- गाजियाबाद में केमिकल फैक्ट्री में भीषण आग, 3 किमी दूर से दिखाई दिया धुआं गाजियाबाद में बुधवार को केमिकल बनाने वाली फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इससे फैक्ट्री में काम कर रहे कर्मचारियों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं। आग से उठता धुआं करीब 3 किमी दूर तक दिखाई देता रहा। फ्लाईओवर से गुजर रहे लोगों ने आग के वीडियो भी बनाए। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। पूरी खबर पढ़ें 5- वृंदावन बेटी के साथ पहुंचे नवजोत सिद्धू, बोले- मन की शांति और सुकून के लिए आया हूं पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू परिवार के साथ वृंदावन पहुंचे हैं। बेटी के साथ सिद्धपीठ कात्यायनी देवी मंदिर में पूजा किया। उन्होंने वहां यज्ञ भी किया। पुजारी ने सिद्धू की कलाई में रक्षासूत्र बांधा। फिर मां के प्रसादी सिंदूर से तिलक किया। सिद्धू परिवार संग वहीं बैठ गए और ध्यान लगाकर मां की आराधना की। पूजा के बाद कहा- मन की शांति और सुकून के लिए आया हूं। पूरी खबर पढ़ें अब अहम 8 खबरें... 6- अखिलेश बोले- 90 दिन में भर्ती करेंगे; शिवपाल ने कहा- पीएम जनता को बेवकूफ बना रहे सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सत्ता में आने के 90 दिन के अंदर ही 69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया पूरी करेंगे। कैंडिडेट्स को न्याय दिलाएंगे। सरकार में आते ही जातीय जनगणना कराएंगे। दरअसल, 2019 में 69 हजार सहायक शिक्षक भर्ती की परीक्षा में OBC की 18,598 सीटें थीं, लेकिन सिर्फ 2,637 सीटें ही दी गईं। शिवपाल ने कहा- पीएम जनता को बेवकूफ बना रहे। पूरी खबर पढ़ें 7- यूपी में डिटर्जेंट पाउडर से बन रहा दूध; पहली बार कैमरे पर खुलासा यूपी से सटे मध्यप्रदेश-राजस्थान के इलाकों में मुनाफे के लिए नकली दूध बनाने की फैक्ट्रियां खड़ी हो गई हैं। पिछले दिनों बुलंदशहर में 1400 लीटर और आगरा में 450 लीटर नकली दूध पकड़ा गया था। दरअसल, सिंडिकेट 20 लीटर दूध डिटरजेंट, सोया ऑयल इस्तेमाल कर मिनटों में 80 लीटर दूध बना देते हैं। दैनिक भास्कर रिपोर्टर व्यापारी बनकर इन फैक्ट्रियों तक पहुंचा। पूरी खबर पढ़ें 8- भाजपा नेता के ऐलान पर सयानी घोष का पलटवार, पूछा- यही न्यू भारत का महिला सम्मान है? TMC सांसद सायोनी घोष के सिर पर 1 करोड़ रुपए के इनाम घोषित करने वाले नगर पालिका चेयरमैन डॉ.प्रदीप दीक्षित के बयान पर सियासत गरमा गई है। सायोनी घोष ने पूछा कि क्या किसी महिला सांसद के सिर काटने पर इनाम घोषित करना ही ‘न्यू भारत’ में महिलाओं का सम्मान है? चुनाव के समय महिलाओं की सुरक्षा और प्रतिनिधित्व की बात करने वाली भाजपा चुप क्यों है? पूरी खबर पढ़ें 9- देवरिया में बारात निकलने के पहले दूल्हा अरेस्ट, लड़की ने लगाया रेप का आरोप देवरिया में निकाह के दिन दूल्हे को पुलिस ने रेप केस में गिरफ्तार कर लिया। बारात निकलने के कुछ देर पहले पुलिस उसके घर पहुंची और दूल्हा बने युवक को पकड़कर थाने लाई। दरअसल, एक युवती ने एफआईआर दर्ज कराई थी। आरोप लगाया कि युवक का उससे 7 साल तक अफेयर रहा। उसने शादी का झांसा देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। बाद में मुकर गया। पूरी खबर पढ़ें 10- हाथरस में जल्दी जगाने पर पति ने जान दी, बोला- अब मैं जा रहा हूं हाथरस में पत्नी के जल्दी जगाने से नाराज युवक ने खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया। गुस्से में युवक कमरे के अंदर गया और दरवाजा बंद कर लिया। पहले चाय पी, फिर साले को फोन किया और कहा कि तेरी-मेरी आखिरी मुलाकात है, अब मैं जा रहा हूं। कुछ देर बाद कमरे से गोली चलने की आवाज आई। दरवाजा तोड़ा गया तो बेड पर खून से लथपथ शव और तमंचा पड़ा था। पूरी खबर पढ़ें 11- अलीगढ़ में ऑनर किलिंग, प्रेमी से शादी पर अड़ी बेटी को मार डाला अलीगढ़ में पिता ने 19 साल की बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर लाश को पीठ पर बांधकर बाइक से खेत में ले गया, गड्‌ढा खोदकर दफनाया और आकर सो गया। सुबह उठा तो बेटी को ढूंढने का नाटक करता रहा। पुलिस जांच में सामने आया कि बेटी का पड़ोसी लड़के से अफेयर था। वह शादी की जिद पर अड़ी थी। पिता ने मान-सम्मान बचाने के लिए हत्या कर दी। पूरी खबर पढ़ें 12- गोंडा में जमानत पर छूटे भाजपा नेता का 25 किमी का लंबा काफिला, दोबारा अरेस्ट गोंडा में जमानत पर छूटने के बाद शहर में रैली निकालना भाजपा सभासद को भारी पड़ गया। पुलिस ने जमानत की शर्तों का उल्लंघन करने पर उसे दोबारा जेल भेज दिया है। मंगलवार को अरेस्ट किया गया। सपा नेता ओमप्रकाश सिंह की हत्या के मामले में सभासद उदयभान सिंह को हाईकोर्ट से सशर्त जमानत मिली थी। इसके बाद 25 किलोमीटर लंबी रैली निकाली थी। पूरी खबर पढ़ें 13- प्रयागराज में लॉज मालिक के बेटे ने छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा, कमरे में घुसा प्रयागराज में लॉज में दो छात्राओं को बाल पकड़कर पीटा गया। पीटने वाला लॉज मालिक का बेटा है। छात्राएं लॉज में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रही हैं। छात्राओं का आरोप है कि लॉज मालिक का बेटा गंदी नीयत से कॉल-मैसेज कर परेशान करता है। 18 मई को उसने कमरे में घुसने की कोशिश की। मना करने पर उसे और एक अन्य छात्रा को बेरहमी से पीटा। पूरी खबर पढ़ें खबर जो हटकर है... 14- 'उधार' का बच्चा लेकर डॉक्टर के पास पहुंची महिला, बोली- दवा चाहिए अलीगढ़ जिला अस्पताल की ओपीडी में उधार के बच्चे के साथ एक महिला दवा लेने पहुंची। दरअसल, वह ओपीडी में पर्ची लेकर बच्चे के लिए दवा लिखाने पहुंची थी। डॉक्टर ने बिना बच्चे के दवा देने से इनकार कर दिया तो दोबारा एक बच्चे के साथ पहुंची। डॉक्टर के मां का नाम पूछा तो उसकी पोल खुल गई। इसी दौरान एक और महिला बच्चे को लेकर पहुंची तो डॉक्टर हंस पड़े। पूरी खबर पढ़ें कल क्या रहेगा खास... 15- यूपी लेखपाल भर्ती मुख्य परीक्षा 21 मई को यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का आयोजन किया गया है। उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) द्वारा आयोजित परीक्षा 44 जिलों के 861 केंद्रों पर दो पालियों (सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक) में आयोजित होगी, जिसमें लगभग 3,66,712 अभ्यर्थी शामिल होंगे। कल शाम 7 बजे फिर होगी मुलाकात...
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्चरी कोच को 5 साल की सजा:जूनियर नेशनल प्लेयर का सोनीपत होटल में सेक्सुअल हैरासमेंट किया; फौज की नौकरी छोड़ कोच बना
    Next Article
    चक्का जाम को लेकर मेरठ में ट्रांस्पोर्टरों की बैठक:सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करने की चेतावनी, बड़ी संख्या में जुटे ट्रक ऑपरेटर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment