Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आर्यमान सांगवान बने CISF में हेड कांस्टेबल:रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी में हुआ सम्मान, नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे CISF का प्रतिनिधित्व

    2 hours ago

    1

    0

    मेरठ के ब्रह्मपुरी स्थित रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी में बुधवार, 25 फरवरी 2026 को गर्व और उत्साह का माहौल देखने को मिला। एकेडमी के पूर्व खिलाड़ी आर्यमान सांगवान का भव्य स्वागत और सम्मान किया गया। आर्यमान ने कराटे खेल के माध्यम से स्पोर्ट्स कोटा के तहत सेंट्रल इंडस्ट्रियल सिक्योरिटी फाॅर्स सीआईएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर सरकारी नौकरी हासिल की है। आर्यमान ने राजस्थान के देवली स्थित सीआईएसएफ ट्रेनिंग अकादमी में प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया। पासिंग आउट परेड में भी उन्होंने श्रेष्ठ प्रदर्शन कर अपने परिवार, कोच और मेरठ का नाम रोशन किया। आर्यमान ने अपनी उपलब्धि का श्रेय अपने कोच शिहान अमित गुप्ता और माता-पिता को दिया। उन्होंने कहा कि निरंतर मार्गदर्शन और प्रोत्साहन के बिना यह मुकाम संभव नहीं था। समारोह में खिलाड़ियों ने माला पहनाकर उनका स्वागत किया। मनीष सिरोही, तुषार सिंह, संयम, स्वाति, निमित, उदित, देव, वंशिका राजीव, आराध्या और ईशान सहित सभी साथी खिलाड़ियों में खासा उत्साह दिखा। संघ के अध्यक्ष पवन गोयल ने आर्यमान को बधाई देते हुए कहा कि उनकी उपलब्धि प्रदेश के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा है। वहीं कोच शिहान अमित गुप्ता ने कहा कि आर्यमान की लगन, अनुशासन और समर्पण ही उनकी सफलता की असली ताकत है। आर्यमान अब 24-25 मार्च 2026 को भोपाल स्थित एलएनसीटी यूनिवर्सिटी में आयोजित कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया की सीनियर नेशनल कराटे चैंपियनशिप-2026 में सीआईएसएफ की ओर से हिस्सा लेंगे। मेरठ के लिए यह उपलब्धि सिर्फ एक सम्मान नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ी के खिलाड़ियों के लिए एक नई प्रेरणा है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फिरोजाबाद में बुलेट ने स्कूटी को मारी टक्कर:मां की मौत, बेटा घायल, डांडियामई पुलिया पर हादसा
    Next Article
    यूपी बोर्ड परीक्षा में 4929 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा:127 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई, 67215 परीक्षार्थी हुए शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment