Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    यूपी बोर्ड परीक्षा में 4929 परीक्षार्थियों ने छोड़ी परीक्षा:127 केंद्रों पर कड़ी निगरानी में हुई, 67215 परीक्षार्थी हुए शामिल

    2 hours ago

    1

    0

    यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं बुधवार को जनपद के 127 केंद्रों पर कड़ी निगरानी के बीच शुरू हुईं। दोनों पालियों में कुल 4929 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 67215 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। सुबह की पाली में 2745 और शाम की पाली में 2184 परीक्षार्थी अनुपस्थित पाए गए। परीक्षा केंद्रों पर किसी भी तरह की गड़बड़ी की कोई शिकायत नहीं मिली। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय में स्थापित कंट्रोल रूम से सभी परीक्षा केंद्रों की लगातार निगरानी की जाती रही। जिले के 127 केंद्रों पर पहली पाली की परीक्षा सुबह 8:30 बजे से 11:45 बजे तक आयोजित की गई। इसमें हाईस्कूल विज्ञान और इंटरमीडिएट संगीत विषय की परीक्षाएं हुईं। हाईस्कूल विज्ञान विषय में कुल 37246 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 34502 ने परीक्षा दी और 2744 अनुपस्थित रहे। वहीं, इंटरमीडिएट संगीत विषय में पंजीकृत सात परीक्षार्थियों में से छह उपस्थित हुए, जबकि एक ने परीक्षा छोड़ दी। प्रथम पाली के दौरान जोनल, सेक्टर और सचल दस्तों ने सभी परीक्षा केंद्रों का भ्रमण कर जायजा लिया। दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली। इस पाली में इंटरमीडिएट रसायन विज्ञान और समाजशास्त्र विषय की परीक्षाएं आयोजित की गईं। रसायन विज्ञान विषय में पंजीकृत 30593 परीक्षार्थियों में से 28733 उपस्थित रहे, जबकि 1860 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में 4298 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 3974 शामिल हुए और 324 अनुपस्थित रहे। परीक्षा के दौरान व्यापक सख्ती बरती गई। मुख्य द्वार पर गहन जांच के बाद ही परीक्षार्थियों को प्रवेश दिया गया। परीक्षा कक्ष के अंदर भी किसी भी परीक्षार्थी को कोई ढील नहीं दी गई। इस दौरान केंद्रों पर केंद्र व्यवस्थापक, अतिरिक्त केंद्र व्यवस्थापक और स्टैटिक मजिस्ट्रेट मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आर्यमान सांगवान बने CISF में हेड कांस्टेबल:रॉयल चैंपियंस कराटे एकेडमी में हुआ सम्मान, नेशनल चैंपियनशिप में करेंगे CISF का प्रतिनिधित्व
    Next Article
    आजमगढ़ में खाद्य सुरक्षा विभाग ने की छापेमारी:1394 Kg खाद्य पदार्थों को नष्ट कराया, 11 नमूने लिए गए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment