Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश में Chandrababu Naidu का बड़ा ऐलान, चौथा बच्चा होने पर सरकार देगी ₹40,000 की मदद

    19 hours ago

    1

    0

    आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन चंद्रबाबू नायडू ने शनिवार को राज्य के लोगों के लिए एक बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि राज्य में तीसरा बच्चा पैदा होने पर परिवार को 30,000 रुपये और चौथा बच्चा होने पर 40,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाएगी। नायडू सरकार ने यह कदम राज्य में लगातार घटती जनसंख्या की दर को रोकने के लिए उठाया है।जनसभा में दी जानकारीश्रीकाकुलम जिले के नरसन्नापेटा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार ने यह फैसला ले लिया है। इस योजना के बारे में पूरी और विस्तृत जानकारी एक महीने के भीतर जनता के सामने रख दी जाएगी। इसे भी पढ़ें: West Asia के खतरे को भेदकर 20 हजार टन LPG लेकर Gujarat पहुंचा टैंकर Symiस्वच्छता कार्यक्रम में दिया बयान'स्वर्ण आंध्र-स्वच्छ आंध्र स्वच्छता कार्यक्रम' से अलग एक दूसरे कार्यक्रम में चंद्रबाबू नायडू ने जनता से संवाद करते हुए कहा, "मैंने एक नया निर्णय लिया है। हम तीसरे बच्चे के जन्म के तुरंत बाद 30,000 रुपये और चौथे बच्चे के जन्म पर 40,000 रुपये देंगे। क्या यह सही निर्णय नहीं है?"यह ध्यान देने वाली बात है कि मुख्यमंत्री नायडू ने पहले जनसंख्या नियंत्रण के उपायों का समर्थन किया था, लेकिन अब उनका मानना है कि समय आ गया है जब समाज को जन्म दर बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना चाहिए।दूसरे बच्चे पर भी था प्रस्तावतीसरे और चौथे बच्चे पर इनाम की यह घोषणा उनके एक पुराने प्रस्ताव के बाद आई है। इससे पहले 5 मार्च को मुख्यमंत्री ने विधानसभा में बताया था कि राज्य सरकार दूसरे बच्चे के जन्म पर पति-पत्नी को 25,000 रुपये की मदद देने पर विचार कर रही है। इसे भी पढ़ें: Madhya Pradesh के Ratlam के पास Rajdhani Express के एसी कोच में लगी आग, सभी यात्री सुरक्षितआबादी घटने पर जताई चिंतामुख्यमंत्री नायडू ने चिंता जताते हुए कहा कि आजकल कुछ अमीर परिवार सिर्फ एक ही बच्चा रखना पसंद कर रहे हैं, जबकि कुछ लोग दूसरा बच्चा तभी चाहते हैं जब उनकी पहली संतान लड़का न हो। उन्होंने चेतावनी दी कि इस सोच के कारण राज्य की जनसंख्या वृद्धि दर तेजी से घट रही है। उन्होंने आबादी को स्थिर रखने के लिए 'कुल प्रजनन दर' को 2.1 पर लाने की जरूरत बताई। नायडू ने समझाया कि आबादी तभी संतुलित और स्थिर रहती है, जब औसतन प्रति महिला 2.1 बच्चे हों।
    Click here to Read more
    Prev Article
    तमिलनाडु की सत्ता संभालने के बाद CM Vijay का पहला Delhi दौरा, PM Modi, शाह से हाई-लेवल मीटिंग, क्या है Secret Agenda?
    Next Article
    West Asia के खतरे को भेदकर 20 हजार टन LPG लेकर Gujarat पहुंचा टैंकर Symi

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment