Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    IPL में आज चेन्नई Vs हैदराबाद:चेन्नई के लिए करो या मरो मैच, हैदराबाद को टूर्नामेंट में 15 बार हराया

    5 hours ago

    1

    0

    IPL 2026 के 63वें मुकाबले में आज चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) की टीमें आमने-सामने होंगी। मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम (चेपॉक) स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से खेला जाएगा। प्लेऑफ की रेस में दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला अहम है। पांच बार की चैंपियन चेन्नई फिलहाल पॉइंट्स टेबल में छठे और हैदराबाद तीसरे स्थान पर है। पिछले मैच में लखनऊ से हारने के बाद ऋतुराज गायकवाड की अगुआई वाली चेन्नई को यह मैच हर हाल में जीतना होगा। दूसरी ओर, पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद जीत के साथ प्लेऑफ में अपनी जगह लगभग पक्की करना चाहेगी। दोनों टीमें 24वीं बार आमने-सामने होंगी दोनों टीमों के बीच अब तक 23 मैच हुए हैं। CSK ने 15 और SRH ने 8 मैच जीते हैं। पिछले सीजन दोनों के बीच खेले गए मुकाबले में हैदराबाद जीता था। इस सीजन दोनों टीमें दूसरी बार भिड़ेंगी। हैदराबाद में खेला गया पहला मैच भी SRH ने जीता था। कंबोज ने 19 विकेट लिए चेन्नई का इस सीजन में सफर उतार-चढ़ाव भरा रहा है। टीम ने IPL 2026 की शुरुआत लगातार तीन हार के साथ की थी। इसके बाद चेन्नई ने वापसी करते हुए अगले 9 मैचों में 6 जीत दर्ज कर प्लेऑफ की दौड़ में खुद को बनाए रखा। टीम के 12 मैचों में 6 जीत और 6 हार के साथ 12 अंक हैं। लखनऊ के खिलाफ इकाना स्टेडियम में मिली हार से चेन्नई का नेट रन-रेट बिगड़ा है, जिससे बाकी दोनों मैच जीतने का दबाव बढ़ गया है। संजू सैमसन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 236.55 की स्ट्राइक रेट से 450 रन बनाए हैं। अंशुल कंबोज 12 मैचों में 19 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। 86 रन पर सिमटी थी हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद ने इस सीजन 12 में से 7 मैच जीतकर 14 अंक जुटाए हैं। टीम फिलहाल पॉइंट्स टेबल में तीसरे स्थान पर हैं। गुजरात के खिलाफ पिछले मैच में हैदराबाद की बल्लेबाजी फ्लॉप रही थी और टीम 86 रन पर ऑलआउट हो गई थी। जीत मिलने पर हैदराबाद के 16 अंक हो जाएंगे और टीम प्लेऑफ के बेहद करीब पहुंच जाएगी। हेनरिक क्लासन टीम के टॉप रन स्कोरर हैं। उन्होंने 12 मैचों में 153.93 की स्ट्राइक रेट से 508 रन बनाए हैं। ईशान मलिंगा 16 विकेट लेकर टीम के टॉप विकेट टेकर हैं। चेपॉक में 200+ स्कोर बन रहे चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में इस सीजन अब तक 6 मुकाबले खेले जा चुके हैं। इस साल चेपॉक की पिच का मिजाज बदला हुआ नजर आया है। पारंपरिक रूप से स्पिनरों की मददगार रहने वाली यह पिच इस सीजन बल्लेबाजों के अनुकूल रही है और यहां लगातार 200 से अधिक के स्कोर बने हैं। हालांकि, कुछ मैचों में गेंद रुककर आई है और स्पिनर्स को ग्रिप व टर्न मिला है। इस साल यहां खेले गए 6 मैचों में 4 बार चेज करने वाली टीम जीती है। ऐसे में आज भी टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी। चेपॉक में अब तक IPL के 97 मैच खेले गए हैं। इनमें 51 मैच जीते गए, 44 हारे गए और 2 टाई रहे हैं। मैच के दौरान बारिश हो सकती है एमए चिदंबरम स्टेडियम (चेपॉक), चेन्नई में मौसम गर्म और उमस भरा रहने का अनुमान है। शाम में बादल छाए रह सकते हैं और हल्की बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने की संभावना है। दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-12 चेन्नई सुपर किंग्स: ऋतुराज गायकवाड (कप्तान), संजू सैमसन (विकेटकीपर), उर्विल पटेल, कार्तिक शर्मा, डेवाल्ड ब्रेविस, शिवम दुबे, प्रशांत वीर, अंशुल कंबोज, स्पेंसर जॉनसन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, गुरजपनीत सिंह। सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), हेनरिक क्लासन, सलील अरोड़ा, आर स्मरण, नीतीश रेड्डी, पैट कमिंस (कप्तान), शिवांग कुमार, साकिब हुसैन, ईशान मलिंगा और प्रफुल हिंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बेंगलुरु प्लेऑफ में पहुंची, क्वालीफायर-1 खेलना तय:पंजाब-राजस्थान के लिए हर मैच जीतना जरूरी; दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई की भी उम्मीदें कायम
    Next Article
    वैभव सीजन में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज:43 छक्के लगाकर अभिषेक शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ा; 8वीं बार पहली बॉल पर सिक्स लगाया

    Related स्पोर्ट्स Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment