Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में डीएलएड छात्रा का हत्यारा गिरफ्तार:मुठभेड़ के दौरान पैर में लगी गोली, दिल्ली भागने की फिराक में था आरोपी

    1 hour ago

    1

    0

    डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। एसओजी और सीबीगंज पुलिस ने छात्रा के हत्यारे को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किया। उसके पैर में गोली लगी है। देर रात हुई मुठभेड़ के बाद घायल अवस्था में आरोपी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज उसे कोर्ट में पेश कर जेल भेजा जाएगा। आरोपी ने हत्या की बात स्वीकार कर ली है। सीबीगंज में ट्यूलिया अंडरपास के पास से हुई गिरफ्तारी एसओजी प्रभारी सुनील शर्मा और सीबीगंज पुलिस की टीम ने ट्यूलिया अंडरपास के पास उसे घेर लिया। उसने भागने की कोशिश की तो पुलिस ने उसके पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि वह रामपुर के थाना कैमरी के गांव लखीमपुर भिका निवासी अशोक कुमार (24) है। उसने ही छात्रा के दुपट्टे से गला दबाकर हत्या की थी। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। शादी से इनकार करने पर की हत्या आरोपी अशोक कुमार ने बताया कि वह छात्रा के गांव (शीशगढ़ के मानपुर) के पड़ोस के गांव (रामपुर के थाना कैमरी के गांव लखीमपुर भिका) का रहने वाला है। उसने नीतू के पिता के मानपुर स्थित स्कूल से 2020 में हाईस्कूल किया था। तभी से उसकी जान-पहचान नीतू से हो गई थी। पहले दोनों की दोस्ती हुई, फिर दोनों एक-दूसरे से मोहब्बत करने लगे। इसके बाद अक्सर दोनों का मिलना-जुलना होता रहता था। वह रोज उसे कॉलेज छोड़ने भी जाता था। 15 मई को नीतू का आखिरी पेपर था। पेपर के दौरान नीतू का मोबाइल अशोक के पास रहता था। इस दौरान उसके मोबाइल पर कई और दोस्तों के मैसेज और फोन आए, जिससे अशोक को काफी बुरा लगा और उसने उसकी हत्या का मन बना लिया। 15 मई को जब वह पेपर छूटने के बाद उसे छोड़ने जा रहा था, तभी उसने दो बार उसे बाइक से गिराया। लेकिन नीतू समझ नहीं पाई कि अशोक के मन में क्या चल रहा है। अशोक ने बाइक पर चलते-चलते छात्रा से कहा, 'तुम मुझसे शादी करोगी?' इस पर छात्रा ने शादी से इनकार कर दिया, जिस वजह से वह उसे बड़े बाईपास पर ले गया और गला दबाकर छात्रा को मौत के घाट उतार दिया। नीतू (24), पुत्री सोमपाल, निवासी मानपुर, थाना शीशगढ़। नीतू दर्शन सिंह डिग्री कॉलेज बहेड़ी से डीएलएड कर रही थी। वह अपने मौसा प्रेम शंकर के यहां आलोकनगर, थाना इज्जतनगर में रहकर पेपर दे रही थी। उसके पेपर फरीदपुर के छत्रपति शिवाजी इंटर कॉलेज में चल रहे थे। हाईवे किनारे खेत में मिला था शव बरेली के सीबीगंज में बड़े बाईपास के पास एक खाली खेत में 16 मई को डीएलएड छात्रा नीतू गंगवार (24) का शव मिला था। उस वक्त उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी। पुलिस ने उसकी फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की, जिसके बाद परिजनों को इस बात की जानकारी हुई। परिजन थाने और पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे, जहां उन्होंने शव की शिनाख्त की। नीतू गंगवार डीएलएड का पेपर देने गई थी और फिर वापस घर नहीं लौटी थी, जिसके बाद उसके परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी। एसएसपी का बयान इस मामले में बरेली के एसएसपी अनुराग आर्य ने बताया कि सीबीगंज थाना क्षेत्र में बड़े बाईपास के पास मिले डीएलएड छात्रा के शव के मामले में पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी अशोक कुमार को मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दिल्ली भागने की फिराक में था और घेराबंदी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग का प्रयास किया, जिसके बाद आत्मरक्षार्थ की गई जवाबी कार्रवाई में उसके पैर में गोली लगी है। आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल दाखिल कराया गया है। पूछताछ में उसने शादी से इनकार करने और ईर्ष्या के चलते दुपट्टे से गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है। मामले में सख्त विधिक कार्रवाई की जा रही है और आरोपी को जल्द ही न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेजा जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां खाना पड़ रहा भारी:GSVM की रिसर्च, प्रेगनेंसी में पेनकिलर लेने से बच्चेदानी कमजोर हुई
    Next Article
    अयोध्या में रामलला के दर्शन को उमड़ी भीड़:41 डिग्री टेम्प्रेचर में भी लोग दूर से आ रहे, प्रवेश द्वार से लेकर रामदरबार तक निगरानी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment