Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बदायूं में छत से गिरकर महिला की मौत:बंदरों के डर से भागी, तरबूज के छिलके पर पैर पड़ने से फिसला

    1 hour ago

    1

    0

    बदायूं के सहसवान कोतवाली क्षेत्र के मचोना गांव में एक महिला की छत से गिरकर मौत हो गई। रविवार शाम यह घटना तब हुई जब महिला बंदरों के डर से भाग रही थी। तरबूज के छिलके पर पैर फिसलने से वह नीचे गिर गई। हादसे में पूजा (27), पत्नी रामजीत, की छत से गिरकर मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, पूजा शाम करीब सात बजे अपने दो मंजिला घर की छत पर थीं। इसी दौरान अचानक बंदरों का एक झुंड छत पर आ गया। बंदरों को देखकर वह घबरा गईं और तेजी से नीचे उतरने लगीं। बताया गया है कि छत पर तरबूज का छिलका पड़ा हुआ था। जल्दबाजी में पूजा का पैर उस पर फिसल गया, जिससे उनका संतुलन बिगड़ गया और वह सीधे नीचे गिर पड़ीं। गिरने की आवाज सुनकर परिजन और आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। पूजा के सिर और शरीर में गंभीर चोटें आई थीं। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहसवान ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और चिंता का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि इलाके में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। बंदर आए दिन घरों की छतों और गलियों में उत्पात मचाते हैं, जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने प्रशासन से बंदरों की समस्या से निजात दिलाने और ऐसे हादसों को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    शकुंतला विश्वविद्यालय प्रयागराज-वाराणसी में खोलेगा रीजनल सेंटर:कुलपति बोले- दिव्यांग छात्रों को घर के पास मिलेगी उच्च शिक्षा
    Next Article
    बिना डॉक्टर की सलाह दवाइयां खाना पड़ रहा भारी:GSVM की रिसर्च, प्रेगनेंसी में पेनकिलर लेने से बच्चेदानी कमजोर हुई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment