Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Gangtok की सड़कों पर घूमे मंत्री Scindia, पत्नी के लिए की Shopping, UPI से किया Digital Payment

    9 hours ago

    1

    0

    गंगटोक। सिक्किम के तीन दिवसीय दौरे के अंतिम दिन केंद्रीय पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री व संचार मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने राजधानी गंगटोक की प्रतिष्ठित एमजी रोड का भ्रमण किया और स्थानीय संस्कृति एवं उत्पादों के प्रति अपनी विशेष रुचि दिखाई।इस दौरान केंद्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने बाखू हाउस से अपनी  धर्मपत्नी प्रियाराजे सिंधिया के लिए पारंपरिक सिक्किमी परिधान बाखू की खरीदारी की। उन्होंने शुद्ध रेशम से बने आकर्षक बाखू सेट के साथ पारंपरिक एप्रन एवं बेल्ट भी खरीदे। खरीदारी के दौरान मंत्री ने वीडियो कॉल के माध्यम से श्रीमती सिंधिया से सलाह ली और उनकी पसंद के अनुसार वस्त्रों को खरीदा।एमजी रोड में केन्द्रीय मंत्री ने एक स्थानीय डिपार्टमेंटल स्टोर का भी दौरा किया और सिक्किम के प्रसिद्ध स्थानीय उत्पादों एवं स्नैक्स डल्ले पेस्ट, डल्ले विनेगर, तितौरा और ड्राई प्लम की खरीदारी की। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ज्योदिरादित्य सिंधिया ने खरीदारी का पूरा भुगतान डिजिटल तरीके से UPI के माध्यम से किया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    NEET 2026 पेपर लीक पर Rahul Gandhi का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री Dharmendra Pradhan के इस्तीफे की मांग
    Next Article
    आसमान में Gripen Jets और एयरपोर्ट पर PM Ulf Kristersson, Sweden में PM Modi का हुआ ग्रैंड वेलकम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment