Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    आंध्र प्रदेश निकाय चुनाव: YSRCP ने लगाया TDP पर नामांकन रोकने का आरोप

    1 hour from now

    1

    0

    वाईएसआरसीपी के राज्य समन्वयक सज्जला रामकृष्ण रेड्डी ने मंगलवार को कहा कि ‘‘हमलों, धमकियों और आपराधिक मामलों’’ से उनकी पार्टी को जारी स्थानीय निकाय चुनावों से बाहर नहीं किया जा सकता। विपक्षी दल के नेता ने हाल ही में पुलिवेंदुला में कथित पुलिस गोलीबारी की उच्च न्यायालय के मौजूदा न्यायाधीश से जांच कराने की मांग की। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी उम्मीदवार जब नामांकन दाखिल करने की कोशिश कर रहे थे, तब पुलिस अधिकारियों ने बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की।रेड्डी ने युवजन श्रमिक रायथू कांग्रेस पार्टी (वाईएसआरसीपी) की ओर से जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में कहा, हमलों, धमकियों और आपराधिक मामलों से वाईएसआरसीपी को चुनाव से बाहर नहीं किया जा सकता। उन्होंने आरोप लगाया कि तेलुगु देशम पार्टी (तेदेपा) के नेतृत्व वाली गठबंधन सरकार नामांकन दाखिल करने से रोक रही है, नाम वापस लेने के लिए दबाव डाल रही है और नामांकन खारिज करवा रही है , ताकि बाद में निर्विरोध जीत का जश्न मना सके। इस बीच, तेदेपा ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट में वाईएसआरसीपी पर निशाना साधते हुए दावा किया कि उसका एजेंडा गुंडागर्दी करना और विकास रोकने के लिए चुनाव जीतना है।सत्तारूढ़ दल ने कहा, आंध्र प्रदेश को विकास के मामले में देश में नंबर एक बनाना हमारा एजेंडा है। 2024 के चुनावों जैसा उत्साह दिखाते हुए लोगों को मतदान करना चाहिए और गठबंधन की जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। गुंडों से निपटने का काम हम संभाल लेंगे।तेदेपा ने दावा किया, वाईएसआरसीपी अध्यक्ष ने गुंडों, बदमाशों और अपराधियों पर भरोसा किया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    BJYM में Shagun Parihar समेत 7 उपाध्यक्ष नियुक्त, Maithili Thakur राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल
    Next Article
    Marco Rubio ने Mumbai में 26/11 स्मारक पर दी श्रद्धांजलि, सुरक्षा प्रमुख से ली हमले की जानकारी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment