Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Bhubaneswar में विसर्जन पर DJ बजाया तो दुर्गा पूजा समितियों पर दर्ज होगा आपराधिक केस

    4 hours from now

    1

    0

    भुवनेश्वर में दुर्गा पूजा समितियों को चेतावनी दी गई है कि प्रतिमा विसर्जन के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। भुवनेश्वर के पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सरवना विवेक एम ने कहा कि विसर्जन के दौरान डीजे बजाने पर प्रतिबंध है।उन्होंने कहा कि आदेश का उल्लंघन करने वाली किसी भी समिति के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने कहा, समितियों से अनुरोध है कि वे विसर्जन के दौरान केवल पारंपरिक वाद्ययंत्रों का इस्तेमाल करें। प्रतिबंध का पालन सुनिश्चित करने के लिए विसर्जन यात्रा शुरू होने के स्थानों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती की जाएगी।डीसीपी ने बताया कि दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर में अलग-अलग स्थानों पर छह अस्थायी तालाब बनाए गए हैं। उन्होंने कहा कि विसर्जन के दौरान सुरक्षा और व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस की 48 कंपनी तैनात की जाएंगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Delhi AQI 233 दर्ज, न्यूनतम तापमान लुढ़ककर 18 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा
    Next Article
    दिल्ली पुलिस का कड़ा रुख: CJP नेताओं सौरव दास और आशुतोष रंका के खिलाफ दर्ज दूसरा मामला भी क्राइम ब्रांच को ट्रांसफर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment