Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मऊ में दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन शुरू:एसपी ने संभाली सुरक्षा की कमान, 50 से ज्यादा प्रतिमाओं का शहर में भ्रमण

    58 minutes ago

    1

    0

    मऊ में दशहरा मेला खत्म होने के बाद मंगलवार देर शाम 10 बजे के करीब दुर्गा प्रतिमाओं के विसर्जन के लिए शहर भ्रमण शुरू हो गया। रात करीब दस बजे नगर के पूजा पंडालों से प्रतिमाएं विसर्जन के लिए निकलीं। इनमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु और युवा शामिल थे। इस दौरान पूरे शहर में भक्ति का माहौल दिखा। पुलिस अधीक्षक सर्वेश कुमार मिश्रा ने खुद सुरक्षा व्यवस्था की कमान संभाली। उन्होंने देर रात शहर में घूमकर सुरक्षा का जायजा लिया और पुलिसकर्मियों को जरूरी निर्देश दिए। भीड़भाड़ वाली जगहों पर खास सतर्कता बरतने और यातायात ठीक रखने को कहा गया। नगर क्षेत्र में क्षेत्राधिकारी, एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट और नगर कोतवाल सहित बड़ी संख्या में पुलिस बल लगातार गश्त करता रहा। रात 11 बजे से शुरू हुआ प्रतिमाओं का शहर भ्रमण पूरी रात चला। डीजे की धुन पर युवा थिरकते दिखे और जगह-जगह भीड़ जुटी रही। इस साल मऊ शहर में 50 से ज्यादा दुर्गा प्रतिमाएं लगाई गई हैं। इन सभी को नगर के भीटी में तमसा तट पर स्थित विसर्जन घाट पर विसर्जित किया जाना है। इसके लिए प्रशासन कई दिनों से तैयारियां कर रहा था। सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ पीएसी और आरएएफ के जवान भी तैनात हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मतदाता सूची में गलत जानकारी देने पर होगी कार्रवाई:एक साल तक की जेल या जुर्माना हो सकता है, जिला निर्वाचन अधिकारी ने दी जानकारी
    Next Article
    आज अखबार नहीं, प्रयागराज की कल की 10 बड़ी खबरें:बरगद घाट पर रावण जला, BJP विधायक बोले- हिंदू बंटे तो अतीक-मुख्तार आएंगे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment