Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Yemen के Taiz शहर में Houthi हमला, रिहायशी इलाके में दो किशोरियों की मौत

    4 hours from now

    1

    0

    यमन के तीसरे सबसे बड़े शहर ताइज के एक रिहायशी इलाके पर ईरान समर्थित हूती विद्रोहियों ने हमला किया, जिसमें दो किशोरियों की मौत हो गई। मंगलवार को हुए इस हमले ने देश में बढ़ते संघर्ष के बीच ताइज के आम नागरिकों पर मंडरा रहे खतरों की ओर एक बार फिर ध्यान आकर्षित किया है। यह शहर हमलों और घेराबंदी का लंबे समय से सामना कर रहा है।संयुक्त राष्ट्र के मानवाधिकार प्रमुख वोल्कर तुर्क ने मंगलवार को कहा कि हूती विद्रोहियों ने ताइज की बड़े पैमाने पर घेराबंदी कर रखी है जिसके कारण शहर का संपर्क अधिकांश प्रमुख मार्गों से कट गया है और यहां के नागरिक ‘‘गंभीर खतरे’’ में हैं। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम यमन में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस शहर की घेराबंदी के कारण वस्तुओं की कीमतें बढ़ गई हैं। इसके कारण कई निवासी भोजन और अन्य आवश्यक वस्तुओं से वंचित हो गए हैं।यमन सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, मंगलवार को ताइज पर हुआ यह हमला सरकारी सैन्य शिविर पर हूती विद्रोहियों के हमले के ठीक एक दिन बाद हुआ। उस हमले में 73 जवानों की मौत हो गई थी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Marco Rubio ने Jaishankar से की वार्ता, भारत के साथ Energy Trade बढ़ाने पर दिया जोर
    Next Article
    Sudan Abyei drone Attack | सूडान-दक्षिण सूडान सीमा पर भीषण तबाही! अब्येई के बाजार में ड्रोन हमले से 153 लोगों की मौत, ईंधन डिपो में लगी भयंकर आग

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment